पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इन स्टैंपों को छपवाने का सुझाव किसका था। इस प्रस्ताव को पहले सूचना मंत्रालय, फिर विदेश मंत्रालय और पीएम कार्यालय तक की मंजूरी दी गई थी। गौरतलब है कि बीते हफ्ते विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा यूएन के मंच से पाकिस्तान को निशाना बनाए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। सुषमा की यूएनजीए सेशन से पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी से मीटिंग प्रस्तावित थी, मगर सुषमा ने इन स्टैंप को और बीएसएस जवान से पाकिस्तानी सेना की बदसलूकी जैसे मामलों का हवाला देकर मिलने से इनकार कर दिया था।