मिचेल मार्श्ज हाल में चुने गए थे उपकप्तान-
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने लम्बे विचार के बाद अपनी टेस्ट टीम के लिए दो उप-कप्तानों की नियुक्ति की थी। हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल मार्श और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को गुरूवार को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में ऐसा पहली बार हो रहा है कि उन्होंने दो उप-कप्तान चुने हों। टीम पेन के सहायक के चुनाव के लिए टीम के सदस्यों ने मतदान किया था, लेकिन इस चुनाव का अंतिम फैसला चयन पैनल ने लिया जिसमें कोच जस्टिन लैंगर और चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स सदस्य हैं।