27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, एरॉन फिंच को मिली पहली बार जगह

पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, 5 खिलाड़ी ऐसे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नहीं किया है पदार्पण।
2 min read
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Sep 11, 2018

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और पीटर हैंड्सकॉम्ब को आस्ट्रेलिया टीम में शामिल नहीं किया गया है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने इस सीरीज के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में एरॉन फिंच और पीटर सिडल को शामिल किया है। सीनियर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिंच को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। इसके साथ ही टीम में कुल 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।


2 टेस्ट मैचों की होनी है सीरीज-
आस्ट्रेलिया की टीम इस साल अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट मैच सात से 11 अक्टूबर तक दुबई में और दूसरा मैच 16 से 20 अक्टूबर तक अबु धाबी में खेला जाएगा। इस सीरीज में 3 T20 मैच भी खेले जाएंगे।


टीम में हुए हैं यह बड़े बदलाव-
टिम पेन की कप्तानी में इस टेस्ट सीरीज में खेलने वाली आस्ट्रेलिया टीम में मिशेल नेसेर, ब्रेंडन डोगेट और बल्लेबाज मार्नस लाबुशाग्ने को पहली बार शामिल किया गया है। इसके साथ ही ट्रैविस हेड और फिंच भी पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। टीम से लम्बे समय से अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब और उम्दा हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को टीम में जगह नहीं मिली है। इसके साथ ही पीटर सिडल लगभग दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।


चयनकर्ता हॉन्स ने रखी अपनी बात-
सीए के चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा, "पीटर और ग्लेन के बारे में हमने बल्लेबाजी ग्रुप पर चर्चा के दौरान बात की थी लेकिन हमें परिस्थितियों और आगामी सीरीज में मिलने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर फैसला करना था।" हॉन्स ने कहा कि फिंच एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका देने के लिए यह सही समय है। शेफील्ड शील्ड में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।


आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम :
टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), एश्टन एगर, ब्रेंडेन डोगेट, एरॉन फिंच, ट्रेविस हेड, जोन होलैंड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाग्ने, नाथन ल्योन, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, मिशेल नासेर, मैथ्यू रेनशॉ, पीटर सिडल और मिचेल स्टॉर्क।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग