28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंधाना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बनाया ये खास रिकॉर्ड, भारत ने श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने ODI सीरीज का पहला मैच बड़े अंतर से जीत लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Sep 2018, 3:32 PM IST

SMRITI MANDHANA

मंधाना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बनाया ये खास रिकॉर्ड, भारत ने श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली।स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की odi सीरीज के पहले मुकाबले में मंगलवार को श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों का टारगेट सेट किया था जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर यह टारगेट 19.5 ओवरों में चेस कर लिया। यह मैच श्रीलंका के गॉल मैदान पर खेला जा रहा था, मंधाना ने यहां अर्धशतक लगाकर एक नया कीर्तिमान भी छू लिया है। यह मैच श्रीलंका के गॉल मैदान पर खेला जा रहा था। भारतीय टीम इस दौरे पर 3 ODI और 5 टी20 मैच खेलेगी।


मंधाना की बल्लेबाजी-
मंधाना और पूनम रावत ने मिलकर पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। पूनम राउत 41 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर रानावीरा का शिकार हुईं। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मिथाली राज को एक भी रन बनाने की जरुरत नहीं पड़ी। मंधाना ने चौकों की बरसात करते हुए 76 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के जड़ नाबाद 73 रनों की शानदार पारी खेली।


मंधाना ने बनाया यह रिकॉर्ड-
श्रीलंका में अर्धशतक लगाने के साथ ही मंधाना ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मंधाना ने जिस-जिस देश में अभी तक ODI मैच खेला है, उन्होंने वहां पर कम से कम एक अर्धशतक जरूर लगाया है। उन्होंने भारत में 25 पारियां खेली हैं और 7 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड में 11 पारियों में वह 3 अर्धशतक लगा चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई दो पारियों में 2 अर्धशतक। दक्षिण अफ्रीका में 3 पारियों में 2 अर्धशतक और श्रीलंका में 1 इनिंग में 1 अर्धशतक।


मैच का हाल-
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका को संभलने का मौका ही नहीं दिया। श्रीलंका के 8 बल्लेबाज 5 रन से अधिक रन नहीं बना सके। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन उनकी कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 33 रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाजों में झूलन गोस्वामी ने 2 विकेट और मानसी जोशी ने 3 विकेट झटके। स्पिन गेंदबाज पूनम यादव ने 2, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़ और हेमलता ने 1-1 झटके।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग