इन तीनों ने मिलकर ऐसी अल्ट्राबीम का आविष्कार किया है, जिससे किसी भी वस्तु में छेद किया जा सकता है। सबसे खास बात ये है कि इनके द्वारा बनाए गए ऑप्टिकल चिमटी की मदद से किसी भी जीवित कोशिकाओं जैसे बैक्टिरिया, वायरसों को बिना नुकसान पहुंचाए उनका परीक्षण और उनमें बदलाव किया जा सकता है। ऑप्टिकल चिमटी अपने लेजर बीम उंगलियों की सहायता से कण, परमाणु और अणुओं को पकड़ने में सक्षम होती हैं।