विविध भारत

मेजर आदित्य कुमार और शहीद औरंगजेब समेत 20 जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र पुरस्कार

सशस्त्र बलों के 20 कर्मियों को शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा।
2 min read
aditya
मेजर आदित्य कुमार और शहीद औरंगजेब समेत 20 जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र पुरस्कार

नई दिल्ली। आज देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के जांबाज जवानों को वीरता पदकों से सम्मानित किया जाएगा। मेजर आदित्य कुमार और राइफलमैन औरंगजेब समेत सशस्त्र बलों के 20 कर्मियों को शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा।
सीआरपीएफ के 5 जवानों को शौर्य चक्र मिलेगा। दो राष्ट्रपति पुलिस बहादुरी पुरस्कार, 57 बहादुरी पुरस्कार मिले, वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस को 37 पुलिस बहादुरी पुरस्कार मिले जो किसी राज्य पुलिस के लिए सबसे ज्यादा है। उधर, आईएनएस तारिणी से समुद्र परिक्रमा पूरी करने वाली नौसेना की 6 महिला अफसरों को नव सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि आदित्य कुमार जनवरी में विवाद में आए थे, उनकी यूनिट ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पथराव कर रही भीड़ पर गोली चला दी थी और उसमें तीन लोग मारे गये थे। वहीं शहीद औरंगजेब की आतंकवादियों ने जून महीने में पुलवामा से अगवा करके उनकी बर्बरता से हत्या कर दी थी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शौर्य पुरस्कार विजेताओं की आधिकारिक सूची रक्षा मंत्रालय ने जारी की है। उल्लेखनीय है कि शौर्य चक्र शांतिकाल के दौरान प्रदर्शित अद्भुत वीरता या आत्म बलिदान के लिए दिया जाने वाला तृतीय सर्वोच्च वीरता पदक है। शौर्य चक्र सैन्यकर्मियों के अलावा अन्य नागरिकों को भी प्रदान किया जा सकता है। शौर्य चक्र को मरणोपरांत भी दिया जाता है।

972 कर्मियों को मिलेगा सेवा पदक

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 14 अधिकारियों को उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया गया। उप कमांडेंट और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र पाल (विशिष्ट सेवा) और 51वीं बटालियन के कमांडर एम एस गुलेरिया (उत्कृष्ट सेवा) समेत अन्य को पदक दिया गया है। सरकार ने राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के कुल 972 कर्मियों को सेवा पदक देने का ऐलान किया। एक अधिकारी के मुताबिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को इस साल मिले 89 पदक अब तक के सर्वाधिक हैं। सीआरपीएफ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 37 पुलिस वीरता पदक मिले। इसके बाद ओडिशा पुलिस को 11, सीमा सुरक्षा बल को 10, महाराष्ट्र पुलिस को आठ, छत्तीसगढ़ पुलिस को छह पुलिस वीरता पदक मिले। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ के 2 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा

Published on:
15 Aug 2018 09:27 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार