गौरक्षक उनको लेकर आक्रमक हो गए और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उनके खिलाफ अपमानजनक मैसेज किए जाने लगे।
नई दिल्ली। नेशनल अवार्ड विनर मलयालम अभिनेत्री सुरभि लक्ष्मी बीफ खाने को लेकर गोरक्षकों के निशाने पर आ गई हैं। केरल के एक टीवी चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम के दौरान सुरभि को बीफ खाते देखा गया, जिसके बाद संघ और गौरक्षक विचारधारा के संगठनों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ हल्ला बोल दिया। इन कार्यकर्ताओं ने फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर अभिनेत्री के लिए गाली गलौज शुरू कर दी।
टीवी कार्यक्रम के बाद बीफ खाते देखा
यह अभिनेत्री गौरक्षों के निशाने पर उस समय आ गई, जब उनको तमिलनाडु एक मीडिया चैनल पर प्रसारित एक विशेष ओणम कार्यक्रम के बाद ओनम साध्या (दावत) में बीफ खाते हुए देखा गया। इसके बाद से ही गौरक्षक उनको लेकर आक्रमक हो गए और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उनके खिलाफ अपमानजनक मैसेज किए जाने लगे। इस मलयालम अभिनेत्री के साथ ही चैनल को भी धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर चोट पहुंचाने के लिए निशाने पर लिया गया है। उधर, मलयालम अभिनेत्री का कहना है कि भूख मानव जीवन मूलभूत प्रवृत्ति है। उन्होंने कहा कि जब मुझे भूख लगती है तो मैं कुछ भी खा सकती हूं फिर चाहे वह बीफ हो या फिर पोर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई थी सख्ती
ध्यान देने वाली बात यह है कि केरल के उत्तरी हिस्सों में ओणम समारोह के दौरान सब्जियों के साथ मांस खाने की परंपरा भी शामिल है। बता दें कि यह घटना सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद सामने आई है जब सर्वोच्च न्यायालय ने गौरक्षा से जुड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया प्रत्येक जिले में एक वरिष्ठ अधिकारी को एक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त के आदेश दिए हैं। इस मलयालम अभिनेत्री के साथ ही चैनल को भी धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है।