विविध भारत

Coronavirus: महिला के मुंह पर ‘कोरोना पान-पीक’ थूकने वाला गिरफ्तार

दिल्ली में Coronavirus से जुड़ा अनोखा केस एक शख्स ने महिला के मुंह पर 'कोरोना पान की पीक' कहकर थूका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
delhi

नई दिल्ली। कोरोना ( Coronavirus ) जैसी महामारी के दौरान महिला के मुंह पर कोरोना पान ( Corona Pan-Peak ) कहकर उसकी पीक महिला के मुंह पर थूकने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सिरफिरे का नाम गौरव वोहरा (40) है। यह शर्मनाक घटना देश की राजधानी दिल्ली में घटी। पुलिस ने मुखर्जी नगर थाने में आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि यह घटना 22 मार्च, 2020 की है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 22 मार्च को एक महिला ने थाना मुखर्जी नगर ने इस घटना को लेकर जानकारी दी थी। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके मुंह पर एक आदमी ने पान की पीक थूकी है। पान की पीक मुंह पर थूकने से पहले आरोपी ने कहा कि ले, यह कोरोना पीक है।

शिकायत में महिला ने बताया कि सिरफिरा आदमी सफेद रंग की स्कूटी पर सवार था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके इलाके में मौजूद सीसीटीवी फूटेज खंगाले, और आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस को स्कूटी के नंबर की डिटेल से पूरी जानकारी मिल गई।

जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम गौरव वोहरा पुत्र सुरेंद्र किशन वोहरा है, जो मॉडल टाउन थानांर्तगत गुड़ मंडी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को स्कूटी समेत दबोच लिया। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह विवाहित और दो बच्चों का पिता है। आरोपी दिल्ली के ही आनंद पर्वत इलाके में स्थित एक कूकर फैक्टरी में नौकरी करता है। पुलिस ने आरोपी की सफेद रंग की स्कूटी होंडा एक्टिवा भी जब्त कर ली है।

Updated on:
26 Mar 2020 10:39 am
Published on:
26 Mar 2020 08:49 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर