विविध भारत

मेनका गांधी का ट्वीट: पत्नियों व बहुओं को मिलने वाले उपहार पर ना लगे कर

मेनरा गांधी ने ट्वीट करते हुए पीयूष गोयल से आग्रह किया है कि वह पत्नियों व बहुओं को मिलने वाले उपहार पर कर ना लगाए। इसके लिए आयकर अधिनियम में संशोधन किया जाए।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 1:05 PM IST
menka gandhi
मेनका गांधी का ट्वीट: पत्नियों व बहुओं को मिलने वाले उपहार पर ना लगे कर

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पत्नियों या बहुओं को देने वाले उपहारों पर कर नहीं लगाने की बता कही है। इस संबंध में उन्होंने सोमवार रात को ट्वीट किया और वित्त मंत्री पीयूष गोयल से आयकर अधिनियम में संशोधन करने का आग्रह किया।

मेनका गांधी का ट्वीट

मेनका ने ट्वीट कर कहा, 'एक समाज के रूप में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना हमारा दायित्व है। महिलाओं, विशेष रूप से पत्नियों और बहुओं के कई अनुरोधों के बाद मैंने वित्त मंत्री से आयकर अधिनियम की धारा 64 पर विचार करने और उचित रूप से संशोधन करने का आग्रह किया है।'

पति की ओर से मिले उपहार पर ना लगे कोई कर

बता दें कि आयकर की धारा 64 के तहत अगर कोई पति अपनी पत्नी को उपहार में संपत्ति देता है और उस संपत्ति से पत्नी को कुछ आय होती है तो उस आय को भी पति के कर में जोड़ दिया जाता है। मेनका ने ट्वीट करते लिखा, 'यह प्रावधान मूल रूप से 1960 के दशक में इस धारणा के तहत तैयार किया गया था कि पत्नियों और बहुओं के पास आमतौर पर कोई स्वतंत्र कर योग्य आय नहीं होती।' वहीं, मेनका गांधी ने यह भी कहा कि इस अधिनियम का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है क्योंकि वर्तमान में महिलाएं आर्थिक रूप से अधिक स्वतंत्र हो रही हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने लड़कियों की शिक्षा, बेटी बचाव-बेटी पढ़ाव , दहेज जैसे कई मुद्दे पर पिछली सरकार की अपेक्षा बहुत अच्छा काम किया है। वहीं , मासूम बच्चों के साथ आए दिन हो रहे यौन शोषण की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उनके मंत्रालय द्वारा कई कारागर कदम उठाए गए है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता