विविध भारत

Mann Ki Baat : PM Modi बोले – 2021 में भारत को तेजी से आगे ले जाना है

कोरोना वैक्सीन के विकास से आत्मविश्वास बढ़ा। देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई साल बनी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2021, 11:49 AM IST
PM modi
26 जनवरी को तिरंगा का अपमान हुआ।

नई दिल्ली। साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में पहली बार देशवासियों से मन की बात साझा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि इस महीने क्रिकेट पिच से भी अच्छी खबर मिली। शुरुआती दिक्कतों के बाद खेल में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों का हार्ड वर्क और टीमवर्क प्रेरित करने वाला है। वहीं दिल्ली में 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान हुआ। तिरंगा का अपमान देख पूरा देश दुखी हुआ।

पीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले की ही तो बात लगती है जब हम एक दूसरे को शुभकमनाएं दे रहे थे। फिर हमने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और बिहु मनाया। देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की धूम रही।

उन्होंने कहा कि हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना होगा। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। साल 2021 में भी हमें कठिन परिश्रम करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है। कोरोना वैक्सीन के विकास से देश का मान दुनिया बढ़ा है। हम कोरोना काल में पूरी मानवता की सेवा कर रहे हैं। हमें भारत को तेजी से आगे ले जाना है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में बढ़ोतरी भारत के लि शुभ संकेत है।

आज मन की बात कार्यक्रम की शुरुआथ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब मैं आपसे बात करता हूं तो ऐसा लगता है कि मैं आपके परिवार का सदस्य हूं। इसके जरिए मुझे आपके बीच होने का अहसास होता है। लग ही नहीं रहा है कि साल का पहला महीना बीत गया है।

Updated on:
31 Jan 2021, 11:49 AM IST
Published on: