विविध भारत

GC Murmu का इस्तीफा स्वीकार, Manoj Sinha होंगे जम्मू-कश्मीर के नए LG

जीसी मुर्मू (GC Murmu) के इस्तीफे के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) का नया उपराज्यपाल (LG) नियुक्त किया गया है। मुर्मू ने बुधवार शाम को राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

2 min read
Aug 06, 2020
Manoj Sinha to be new lieutenant governor of Jammu and Kashmir
मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया LG बनाया गया है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (coronavirus Crisis) संकट के बीच जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में बड़ा फेरबदल हुआ है। जीसी मुर्मू ( GC Murmu ) के इस्तीफे के बाद मनोज सिन्हा ( Manoj Sinha ) को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल (LG) बनाया गया है। इस बाबत राष्ट्रपति ऑफिस ( President Office ) की ओर आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है। इधर, राष्ट्रपति ने जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुर्मू देश के नए ऑडिटर के पद पर नियुक्त हो सकते हैं।

मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल बने

जानकारी के मुताबिक, जीसी मुर्मू ( GC Murmu ) ने बुधवार शाम को उपराज्यपाल (LG) के पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, राष्ट्रपति की ओर से भी तुरंत मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। इसके ठीक बाद मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर (Manoj Sinha Jammu Kashmir New LG) का नया LG भी नियुक्त कर दिया गया। यहां आपको बता दें कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 (Article 370) हटने की पहरी बरसी थी। 31 अक्टूबर, 2019 को जीसी मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुर्मू के कार्यकाल में घाटी में शांति व्यवस्था कायम हुआ। पत्थरबाजी की घटना कम हुई। साथ ही विकास की गति में भी काफी तेजी आई। अब जम्म-कश्मीर की जिम्मेदारी बीजेपी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता मनोज सिन्हा को दी गई है।

मनोज सिन्हा की गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में

यहां आपको बता दें कि मनोज सिन्हा को 2019 लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Chunav ) में हार का सामना करना पड़ा था। उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav ) में विधानसभा चुनाव के दौरान सिन्हा सीएम पद ( CM Post ) की रेस में भी थे। इतना ही नहीं मोदी सरकार ( Modi Government ) के पहले कार्यकाल में उन्हें रेल राज्य मंत्री बनााय गया था। इसके अलवा संचार राज्य मंत्री की उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, चुनाव हारने के कारण मोदी सरकार 2.0 ( Modi Government 2.0 ) में उन्हें कोई पद नहीं मिला। बताया जाता है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनोज सिन्हा बीजेपी के बड़े चेहरे में से आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार शाम को ही प्रधानमंत्री आवास से मनोज सिन्हा को बुलावा आया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार शाम को ही तय हो गया था कि उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है। वहीं, गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन की ओर से उनके नाम का ऐलान कर दिया गया।

इधर, चर्चा ये है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का पद जल्द ही खाली होने जा रहा है। क्योंकि, ऑडिटर राजीव महर्षि 65 साल के हो चुके हैं। लिहाजा, अब इस पद पर जीसी मुर्मू को बैठना लगभग तय माना जा रहा है। क्योंकि, यह एक संवैधानिक पद है और इस खाली नहीं रखा जा सकता है।

Published on:
06 Aug 2020 01:03 pm