
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली विधानसभा में सीएम केजरीवाल द्वारा कृषि कानून की प्रतियां फाड़ने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के राजपत्र में 23 नवंबर को केंद्र के तीनों कानूनों को अधिसूचित किया गया था। अब वे सूचित करने के बाद दिल्ली विधानसभा में उसी अधिनियम की प्रतियां फाड़ रहे हैं। यह अवसरवादी राजनीति है। दिल्ली सीएम हैं या नए गिरगिट बिना योग्यता के सिर्फ रंग बदल सकते हैं।
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने गुरुवार को कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विज्ञापन का सहारा लेकर भाजपा शासित नगर निगमों के बारे में भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाये हैं।
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 2.3 दिन पहले एक काले रंग का इश्तेहार निकाला गया। इसमें 2500 करोड़ रुपये का घोटाले को बताया गया था। खास बात यह रही कि उसपर न तो तस्वीर थी और न आम आदमी पार्टी का नाम था। इस इश्तेहार को स्पोंसर करने वालों को पता था कि उन पर यह मानहानि का मामला बनता था।
भाजपा सांसद का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल अपने प्रचार के लिए आम जनता के पैसे से विज्ञापन देकर धोखे की राजनीति कर रहे हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने उत्तरी एनडीएमसी ढाई हजार करोड़ की हेराफेरा का आरोप लगाया है।