विविध भारत

दिल्ली में प्रदूषण संकट पर बैठक आज, स्टैंडिंग कमेटी के सामने पेश होंगे हरियाणा-पंजाब के अधिकारी

स्थायी समाधान खोजने के लिए स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आज। शहरी विकास, स्वास्थ्य, पर्यावरण और वन मंत्रालय के अधिकारी होंगे शामिल।

less than 1 minute read
delhi pollution
स्थायी समाधान खोजने के लिए स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आज।

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का संकट पहले से ज्यादा गहरा गया है। दिल्ली एनसीआर वालों को अब सांस लेने में भी परेशानी होने लगी है। प्रदूषण के गहराते संकट को देखते हुए संसद की शहरी विकास पर स्थायी समिति ने आज इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। आज समिति के सामने हरियाणा और पंजाब के अधिकारी पेश होंगे।

स्थायी समाधान पर जोर

स्थायी समिति की बैठक में दिल्ली एनसीआर के इलाकों में वायु प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान निकालने को लेकर चर्चा होगी। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी शहरी विकास संबंधी संसद की स्थायी समिति की बैठक में शामिल होंगे।

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति के सामने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के अधिकारी दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति को लेकर अपनी बात रखेंगे।

Updated on:
06 Nov 2020 10:56 am
Published on:
06 Nov 2020 10:44 am