5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Bear attack in Mainpat: साथ गए लोगों ने शोर मचाया तो वहां से भाग निकला भालू, लहूलुहान हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती
2 min read
Google source verification
Bear attack in Mainpat

Bear attack on woman, (Photo source- Down to earth)

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में हाथी और भालुओं का आतंक है। आए दिन हाथी के हमले में लोगों की मौत हो रही है, वहीं भालू भी हमले कर लोगों को घायल कर रहे हैं। इसी कड़ी में मैनपाट क्षेत्र में भालू (Mainpat bear attack) के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला मंगलवार की सुबह जंगल में खुखड़ी बीनने गई थी, इसी बीच अचानक वहां भालू आ धमका और उस पर हमला कर दिया। भालू ने महिला के चेहरे, सिर व कुल्हे को अपने पैने नाखूनों से नोंच डाला, इससे महिला बेहोश होकर वहीं गिर गई। आस-पास के लोगों ने शोर मचाया तो भालू वहां से भाग गया। महिला को फिलहाल गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।

मैनपाट के सरभंजा ग्राम पंचायत अंतर्गत डुमरगोड़ा निवासी कुंती माझी पति शिवकुमार माझी 40 वर्ष मंगलवार सुबह करीब 6 बजे गांव के ही अन्य लोगों के साथ जंगल में खुखड़ी बीनने गई थी। वह खुखड़ी बीन ही रही थी कि झाडिय़ों में छिपे एक भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही भालू ने उसके चेहरे, सिर व कुल्हे पर पैने पंजों से लगातार हमला (Bear bite case) कर उसे लहूलुहान कर दिया।

महिला ने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोगों ने हो-हल्ला शुरु कर दिया। आवाज सुनकर भालू महिला को वहीं छोडक़र जंगल की ओर भाग निकला। इधर महिला के शरीर से काफी मात्रा में खून बह जाने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद गांव के लोग वहां पहुंचे और उसे उठाया।

Bear attack news: महिला अंबिकापुर रेफर

साथ में खुखड़ी बीनने गए लोगों ने महिला के घर आकर घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन जंगल से उसे पहले घर लेकर आए और एंबुलेंस से उसे कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद महिला को अंबिकापुर (Ambikapur Medical college hospital) में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज जारी है। उसके चेहरे, सिर व कुल्हे पर टांके लगाने पड़े।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग