विविध भारत

किसान आंदोलन: मेघालय के राज्यपाल ने सरकार से किया आग्रह, कहा-उनकी चिंताओं को समझे

Highlights सत्यपाल मलिक ने कहा कि वह खुद किसान आंदोलन से उभरे नेता हैं। कहा, दुनिया में किसी आंदोलन को दबाकर शांत नहीं कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2021, 7:49 PM IST
meghalaya governor
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक

नई दिल्ली। करीब एक माह के ज्यादा का समय हो गया है किसान आंदोलन को,मगर अभी इसका कोई स्थाई समाधान सामने नहीं आया है। इस मामले में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को कहा कि वह खुद किसान आंदोलन से उभरे नेता हैं उनकी चिंताओं को समझते हैं। किसी आंदोलन को कुचला नहीं जा सकता, सरकार व आंदोलनकारी दोनों पक्ष जिम्मेदारी के साथ चर्चा करें और इसका हल निकालें। मलिक ने सरकार से आग्रह किया कि वह किसानों की चिंताओं को समझे।

मलिक के अनुसार अधिकतर किसान शांतिपूर्वक ही रहे हैं। वे उनसे बातचीत करने और समाधान निकालने की अपील करते हैं। वे इस मामले में सावधान करते है कि दुनिया में किसी आंदोलन को दबाकर शांत नहीं कर सकते हैं।

गौरतलब है कि मलिक उत्तर प्रदेश के बागपत के निवासी हैं। वे वर्तमान में मेघालय के राज्यपाल हैं। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार, ओडिशा के भी राज्यपाल रहे हैं। वे विधानसभा से लेकर लोकसभा व राज्यसभा के भी सदस्य रहे हैं।

Updated on:
31 Jan 2021, 7:49 PM IST
Published on: