विविध भारत

#MeToo: कांग्रेस ने उठाई नाना की गिरफ्तार की मांग, साजिद और अक्षय ने रोकी हाउसफुल-4 की शूटिंग

#MeToo कैंपेन के चलते अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के यौन शोषण मामले में फंसे एक्टर नाना पाटेकर पर कार्रवाई की मांग तेज होती जा रही है।
2 min read
Oct 12, 2018
news
#MeToo: कांग्रेस उठाई नाना की गिरफ्तार की मांग, साजिद और अक्षय ने रोकी हाउसफुल-4 की शूटिंग

नई दिल्ली। #MeToo कैंपेन के चलते अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के यौन शोषण मामले में फंसे एक्टर नाना पाटेकर पर कार्रवाई की मांग तेज होती जा रही है। तनुश्री दत्ता के खुलासे के बाद महाराष्ट्र में नाना पाटेकर की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान मच गया है। एक्टर के खिलाफ तनुश्री की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद मुंबई महिला कांग्रेस ने नाना पाटेकर की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, अपनी महिला सहायक के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे फिल्म निर्माता साजिद खान ने हाउसफुल-4 के निर्देशन से हटने की बात कही है। हालांकि साजिद ने उन पर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है और सच सामने लाने का दावा किया है।

वहीं, #MeToo कैंपेन पर एक्टर अक्षय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर लिखा है कि वह पिछली रात ही देश वापस लौटे हैं और कई खबरें पढ़ने के बाद काफी परेशान हैं। एक्टर ने आगे लिखा कि उन्होंने हाउसफुल-4 के निर्माताओं से मामले की जांच के दौरान आगे के शूटिंग कैंसल करने का अनुरोध किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान के हाथ में था। साजिद खान पर हाल ही में उनकी महिला सहायक ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद से भारत में #MeToo कैंपेन जोर पकड़ चुका है। इस घटना के बाद से कई महिलाएं सामने आकर इस तरह के आरोप लगा चुकी हैं। वहीं, बॉलीवुड में नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर जैसे जानी मानी शख्सियतों पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

Published on:
12 Oct 2018 01:41 pm
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य