विविध भारत

#MeToo: के घेरे में कैलाश खेर, एक और महिला सिंगर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

#MeToo के शिकंजे में फंसे सिंगर कैलाश खेर पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
2 min read
Oct 16, 2018
Kailash Kher
#MeToo: के घेरे में कैलाश खेर, एक और महिला सिंगर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

नई दिल्ली। #MeToo के शिकंजे में फंसे सिंगर कैलाश खेर पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिंगर सोना महापात्रा के बाद यौन उत्पीड़न का यह आरोप लगाने वाली भी कोई और नहीं, बल्कि एक सिंगर ही है। सिंगर वर्षा सिंह धनोआ नाम की महिला सिंगर ने वीडियो जारी कर कैलाश खैर पर निशाना साधा है। 11 मिनट लंबे इस वीडियो में धनोओ ने कैलाश पर प्यार का वादा करने के लिए यौन शोषण तक की कहानी बयां कही है। वर्षा सिंह धनोआ के मुताबिक वह एक शो के लिए दुबई गई, जहां बॉलीवुड के कई हस्तियों के अलावा कैलाश खेर भी मौजूद थे। तभी उसकी मुलाकत कैलाश खेर से हुई। उन्होंने मेरा नंबर मांगा। इस दौरान कैलाश खेर ने उसका नंबर मांगा। यही नहीं वहां से आते हुए भी वह कैलाश खेर वाली फ्लाइट में ही थी।

#Metoo: कांग्रेस ने उठाई नाना की गिरफ्तार की मांग, साजिद और अक्षय ने रोकी हाउसफुल-4 की शूटिंग

सिंगर वर्षा के अनुसार कैलाश ने उससे मिलने की इच्छा जताई थी। इसकि बाद उन्होंने मैसेज कर उसके साथ प्यार जताने को कहा था। यही नहीं वीडियो में धनोआ ने सिंगर तोशी साबरी पर भी यौन उत्पीड़न का अरोप लगाया है। धनोआ के अनुसार जब वह उनकी गाड़ी में उनके साथ बैठी थी तो उन्होंने उसको ड्रिंक ऑफर की थी। इसके बाद उन्होंने गलत जगह पर उसको टच करना शुरू कर दिया। यही नहीं सिंगर ने उन पर रिकॉर्ड रूम में भी मेरे बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। धनोआ के अनुसार उस समय वह काफी असहज महसूस कर रही थी और सहम गई थी। इसका परिणाम यह हुआ कि उन्होंने करियर के लिए म्यूजिक डायरेक्टर से बात नहीं की। इतना ही नहीं उन्होंने कैलाश खेर से पद्मश्री वापस लेने की मांग भी की है।

आपको बता दें कि इससे पहले एक अन्य महिला और सिंगर सोना मोहपात्रा के अलावा दो महिला पत्रकारों ने भी कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं, कैलाश ने इन आरोपों को गलत बताया है। इसके साथ ही कैलाश ने इसके लिए यह कहते हुए माफी मांगी कि अगर उनसे कोई गलती हुई या किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी हो गई तो वह क्षमा चाहते हैं।

Updated on:
16 Oct 2018 04:37 pm
Published on:
16 Oct 2018 04:37 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार