विविध भारत

माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला का CAA पर बयान, भारत में जो हो रहा..दुखद

माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने CAA पर जाहिर की अपनी राय कहा वह किसी अप्रवासी को भारत में कोई स्टार्टअप खोलते देखना चाहते हैं
less than 1 minute read
jkl.png

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा है कि भारत में यह सब जो हो रहा है, वह बुरा है। सोमवार को मैनहट्टन में संपादकों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह किसी अप्रवासी या शरणार्थी को भारत में आकर कोई स्टार्टअप खोलते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जो कुछ भी हो रहा है वह दुखद है..यह बुरा है..मैं भारत आने वाले एक बांग्लादेशी शरणार्थी को भारत में अगला यूनिकॉर्न बनाने या इंफोसिस का अगला सीईओ बनते देखना चाहूंगा।"

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ से एक बैठक में सीएए के बारे में बजफीडन्यूज डॉट कॉम के प्रधान संपादक बेन स्मिथ ने बात की और उन्होंने ट्वीट कर इसी बात की जानकारी दी। इसके बाद, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने नडेला की ओर से एक बयान जारी किया। भारतीय मूल के इस सीईओ ने बयान में कहा कि हर देश को अपनी सीमाएं निर्धारित करनी चाहिए, राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए और उसी के अनुरूप आव्रजन नीति निर्धारित करनी चाहिए और लोकतंत्र में यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में सरकार और जनता अपनी सीमाओं के भीतर इस बारे में चर्चा करेंगे और इसे परिभाषित करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मैं भारतीय विरासत और बहुसांस्कृतिक भारत में पला-बढ़ा हूं और अमेरिका में अप्रवासी का मेरा अनुभव है। मैं एक ऐसे भारत की उम्मीद करता हूं, जहां एक अप्रवासी एक समृद्धशाली स्टार्टअप की शुरुआत करने या एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का नेतृत्व करने की ख्वाहिश रख सकता है, जिससे बड़े पैमाने पर भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था लाभान्वित हो। हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले सत्या साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने।

Updated on:
14 Jan 2020 04:55 pm
Published on:
14 Jan 2020 01:29 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video