विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: आधी रात आतंकियों ने जम्मू बस अड्डे पर ग्रेनेड से किया हमला, 2 पुलिसकर्मी समेत 3 घायल

जम्मू एसएसपी विवेक गुप्ता ने बताया है कि इस हमले में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। इसके अलावा एक नागरिक भी घायल हुआ है।

2 min read
May 25, 2018
जम्मू-कश्मीर: आधी रात आतंकियों ने जम्मू बस अड्डे पर ग्रेनेड से किया हमला, 3 पुलिसकर्मी समेत 5 घायल

नई दिल्ली। आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने में सीमा पर गोलीबारी न करने के भारत सरकार की अपील का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने गुरुवार की देर रात जम्मू के बस स्टैंड के पास ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 2 जवान सहित 3 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि हमले के बाद आतंकी भागने में सफल रहे। बता दें कि आतंकियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाया था। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस वालों का कहना है कि कुछ संदिग्ध लोगों ने फ्लाइओवर से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिस वाले घायल हो गए जबकि बस स्टैंड के पास खड़ी कुछ बसों को भी नुकसान पहुंचा है।

घायल अफसरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

आपको बता दें कि इस आतंकी हमले के बाद बस स्टैंड में देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जम्मू एसएसपी विवेक गुप्ता ने बताया है कि इस हमले में एसएचओ जनरल बस स्टैंड राजेश जसरोतिया और उनके दो बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं। इसके अलावा एक नागरिक भी घायल हुआ है। हालांकि इन तीनों को तुरंत जम्मू के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस को शक है कि आतंकियों के निशाने पर यही अफसर थे।

सुरक्षाबलों ने की घेरा बंदी

आपको बता दें कि हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकिय़ों की तलाशी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना को दो-तीन आतंकियों ने अंजाम दिया है। फिलहाल बस अड्डे में फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।

सीएम महबूबा मुफ्ती पर भाजपा विधायक चौधरी लाल सिंह के भाई ने की अमर्यादित टिप्पणी, FIR दर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हमले का हाल

आपको बता दें कि हमले के वक्त बस स्टैंड के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुपर स्पैशिलिटी को जाने वाले फ्लाईओवर से पुलिसकर्मियों के निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका गया था। हालांकि पुलिसकर्मियों और फ्लाईओवर के बीच एक पेड होने के कारण निशाना सीधा नहीं लगा और पुलिसकर्मिय़ों से कुछ दूरी पर ही ग्रेनेड गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना तब घटी जब पुलिस पार्टी उस दौरान वाहनों के काफिलों को निकाल रही थी। सूत्रों के अनुसार एक एसआई रैंक के अधिकारी के घायल होने की बात हैं, हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: बीजेपी नेता के भाई ने सीएम महबूबा को बोले अपशब्द, उमर अब्दुल्ला ने भी जताया विरोध
Updated on:
25 May 2018 05:04 am
Published on:
25 May 2018 05:28 am
Also Read
View All