विविध भारत

रेप के आरोप पर एमजे अकबर का बड़ा खुलासा, ‘जो भी हुआ सहमति से हुआ, महीनों तक रहे रिलेशनशिप में’

रेप के आरोप लगने के बाद पूर्व मंत्री एमजे अकबर ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है।

2 min read
रेप के आरोप के बाद एमजे अकबर का बड़ा खुलासा, 'जो भी हुआ समहमति से हुआ, महीनों तक रहे रिलेशनशिप में'

नई दिल्ली। भारतीय पत्रकार पल्लवी गोगोई द्वारा रेप के आरोप लगाए जाने पर पूर्व मंत्री एमजे अकबर ने बड़ा खुलासा किया है। अकबर ने अपनी सफाई में कहा जो भी हुआ सहमति से हुआ, हम दोनों महीनों तक रिलेशनशिप में रहे। इस रिश्ते के कारण मेरे घरेलू जीवन में भी कलह हुई। लेकिन, बाद में हमारा रिश्ता काफी बिगड़ गया और यह रिलेशन खत्म हो गया।

पूर्व मंत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अकबर ने कहा कि करीब 24 साल पहले हम दोनों सहमति से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मेरे साथ काम किया है और जो मुझे जानते हैं, वे बता सकते हैं कि जब पल्लवी मेरे साथ काम करती थीं तब क्या उनपर किसी तरह का कोई दबाव था। अकबर ने कहा कि एक समाचार पत्र में पल्लवी गोगोई ने जो लेख लिखकर मेरे खिलाफ रेप और हिंसा के आरोप लगाए हैं, वो सरासर गलत हैं। उन्होंने कहा कि ये घटना करीब 23 साल पुरानी है और मेरी ओर से इसका खंडन किया जा चुका है। अकबर ने कहा कि 29 अक्टूबर को समाचार पत्र ने मेरे वकील को इस घटना से संबंधित सवाल भेजे थे। लेख को पढ़ने के बाद मेरे लिए सच्चाई और तथ्यों को सामने लाना जरूरी था। गौरतलब है कि #MeToo अभियान के तहत पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए। इसके बाद अकबर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

पल्लवी ने लगए रेप के आरोप

आपको बता दें कि एक समाचार पत्र के जरिए पल्लवी गोगोई ने आरोप लगाए हैं कि जयपुर के एक होटल में अकबर खबर पर चर्चा के लिए उनके साथ थे। जहां होटल के कमरे में उन्होंने पल्लवी का रेप किया। दोनों के बीच काफी हाथपाई हुई लेकिन पल्लवी लिखती हैं कि मैंने काफी संघर्ष किया, लेकिन वो शारीरिक तौर पर मुझसे ज्यादा ताकतवर थे। उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरा रेप किया। पल्लवी ने कहा कि पुलिस में शिकायत करने के बजाय मुझे ज्यादा जिल्लत महसूस हो रही थी। मैंने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया, क्या कोई मेरी बात पर भरोसा करता? मैंने खुद को ही दोषी मान लिया, मैं होटल के कमरे में गई ही क्यों थी?

Updated on:
02 Nov 2018 04:09 pm
Published on:
02 Nov 2018 03:59 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें