विविध भारत

चोरी का मोबाइल बन जाएगा डिब्बा, इस तकनीक से पलक झपकते धरे जाएंगे चोर

दूरसंचार प्रौद्योगिकी केंद्र (सी-डॉट) ने मोबाइल उपकरण रजिस्टर-एमईआर तंत्र तैयार कर लिया है। इससे चोरी हुए मोबाइल को मिनटों में ट्रैक किया जा सकेगा।
2 min read
mobile
mobile

नई दिल्ली। अब चोर मोबाइल चोरी से तौबा करने वाले है। दरअसल जल्द ही ऐसी तकनीक बाजार में आने वाली है जिसमें चोरी किए गए मोबाइल मिनटों में बेकार हो जाएंगे। यह सिर्फ खिलौने बनकर रह जाएंगे और चोरो को इसे बेचना कठिन हो जाएगा। इसके साथ मोबाइल के इस्तेमाल पर चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा। दरअसल, दूरसंचार प्रौद्योगिकी केंद्र (सी-डॉट) ने मोबाइल उपकरण रजिस्टर-एमईआर तंत्र तैयार कर लिया है। इससे चोरी हुए मोबाइल को मिनटों में ट्रैक किया जा सकेगा। इसके साथ आईएमईआई नंबर बदलने की स्थिति में यह महज खिलौना होगा।

एमईआर तकनीक जुलाई से लागू होगी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल की चोरी या लूट की समस्या से निजात पाने लिए एमईआर तकनीक को जुलाई से लागू किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र में ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद इस तकनीक को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि मोबाइल चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। दूरसंचार विभाग ने इसका जिम्मा सी-डॉट को सौंपा है। इसकी मदद से पुलिस को चारों को पकड़ने में काफी मदद मिल सकेगी।

जीएमएमए से मिलान करना होगा आईएमईआई

गौरतलब है कि अब वैश्विक तंत्र मोबाइल संघ (जीएसएमए) की ओर से जारी आईएमईआई का ही इस्तेमाल होगा। जीएसएमए वह संस्था है जो मोबाइल के लिए आईएमईआई नंबर जारी करती है। इस नंबर के बिना कोई भी सिम मोबाइल में नहीं चल सकता। सी-डॉट एमईआर तंत्र के लिए सेवा प्रदाता को भी जिम्मेदार बनाने जा रहा है। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल के लिए जारी आईएमईआई का मिलान जीएसएमए के डाटा से करेंगी। मिलान नहीं होने पर मोबाइल में सिग्नल नहीं आएंगे और वह कूड़ा हो जाएगा। वहीं बदलाव किए बिना इस्तेमाल हो रहे चोरी के मोबाइल को एमईआर तंत्र से पुलिस कुछ ही पल में ट्रैक कर लेगी।

Published on:
30 Apr 2018 01:04 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video