विविध भारत

मौसम का हालः उत्तर से दक्षिण तक जमकर होगी बारिश, घाटी में बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड

मौसम बदल रहा है अपना मिजाज, शीत मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तर भारत में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 11:50 AM IST
fog
मौसम का हालः उत्तर से लेकर दक्षिण तक जमकर होगी बारिश, घाटी में बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड

नई दिल्ली। मौसम रोज अपने मिजाज बदल रहा है, शीत मानसून के आगाज के साथ ही देश के ज्यादातर इलाकों में सर्द हवाओं और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरि, कर्नाटक, केरल और रायलसीमा के इलाकों में शीत मानसून का असर रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के इन हिस्सों में बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने के कारण तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। इसका असर आसपास के समुद्र से लेकर तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है।

कोहरे का आगोश में रहेंगे पूर्वोत्तर के इलाके
शीत मानसून का असर सबसे ज्यादा पूर्वोत्तर इलाकों में देखने को मिलेगा। यहां सर्द हवाओं के साथ-साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किल बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के हिस्से शीत मानसून से प्रभावित रहेंगे। इसके असर से इन राज्यों के इलाके कोहरे की चादर में छिपे रहेंगे। उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकता है। तमिलनाडु और केरल में जगह-जगह बारिश होगी। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

घाटी में होगी बर्फबारी
स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर ओले पड़ने की भी संभावना है। उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

Updated on:
1 Nov 2018, 11:50 AM IST
Published on: