5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई दिनों बाद दिखे गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर, कांग्रेस की चुनौती का ऐसे दिया जवाब

सेहत के जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर कई दिनों बाद आए नजर...देखकर आप भी चौंक जाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 31 Oct 2018, 9:26 AM IST

goa

कई दिनों बाद दिखे गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर, कांग्रेस की चुनौती का ऐसे दिया जवाब

नई दिल्ली। लंबे समय से अपनी बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर कई दिनों बाद नजर आए हैं। दरअसल लगातार कांग्रेस और विरोधी दल भाजपा को इस बात को लेकर घेर रहे थे कि सीएम पर्रिकर जब से एम्स से लौटे हैं न तो उन्हें देखने दिया गया है और न उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहीं हिस्सा लिया है। ऐसे में उनके वजूद पर ही सवाल उठने लगे थे। इस बीच दबाव बड़ने के कारण भाजपा आखिरकार पर्रिकर को सबके सामने ले ही आई। गोवा सीएम सोमवार को देर शाम अपने आवास पर नजर आए। यहां उन्होंने गोवा इन्वेस्टर प्रमोशन बोर्ड के साथ बैठक ली।

मौसम अपडेटः हिमाचल प्रदेश में 'येलो अलर्ट', बारिश और बर्फबारी के साथ पड़ेगा कड़ाके की ठंड
बोर्ड के साथ बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को साफ देखा जा सकता है। पर्रिकर इस दौरान सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि बैठक के दौरान पर्रिकर ज्यादा हलचल करते नहीं दिखाई दिए लेकिन उनकी मौजूदगी ने कांग्रेस समते उन तमाम आशंकाओं पर विराम लगा दिया जिसमें ये उनके होने पर ही सवाल उठने लगा था।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं पर्रिकर काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि पर्रिकर पिछले लंबे समय से अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे हैं। मार्च 2018 से उनकी तबीयत काफी बिगड़ी हुई है। इलाज के लिए वे अमरीका भी गए थे। हालांकि दो महीने बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया। इसके कुछ दिनों बाद दोबारा उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। हाल में उन्हें एम्स से छुट्टी देकर गोवा स्थित उनके निवास पर ही इलाज किया जा रहा है।

अमृतसर रेल हादसे में नया मोड़, हाईकोर्ट ने चीफ गेस्ट के खिलाफ लगाई याचिका की खारिज
भाजपा में उठने लगे थे विरोध के स्वर
तबीयत से जूझ रहे पर्रिकर के लिए मुसीबत सिर्फ विरोधी दलों ने नहीं बढ़ाई बल्कि पार्टी से भी उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

लगातार नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बढ़ाया जा रहा है। हाल में सीएम नाम की दौड़ में आगे चल रहे प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने तो पर्रिकर की सेहत को लेकर बड़ा बयान दे डाला था। उन्होंने कहा था कि अब सीएम के लिए दवा नहीं बल्कि दुआ की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि पर्रिकर को लेकर हमें किसी करिश्मे की उम्मीद है।