महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही कई बार कह चुके है कि औरंगजेब का महिमामंडन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। औरंगजेब क्रूर शासक था, जिसने भारत में घुसपैठ कर हजारों लोगों को मारा था, औरंगजेब के बर्बर विचारों का महिमामंडन या उदात्तीकरण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, उस विचार को वहीं कुचल दिया जाएगा। फडणवीस ने यह भी कहा है कि भारत का कोई भी मुसलमान औरंगजेब का वंशज नहीं है और देश के राष्ट्रवादी मुसलमान मुगल बादशाह को अपना नेता नहीं मानते।