4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटाखों पर बहस के बीच पवित्रा पुनिया ने उठाए सवाल, पूछा- ‘शादियों में आतिशबाजी पर कोई ज्ञान क्यों नहीं देता’

Pavitra Punia Diwali Statement: एक्ट्रेस पवित्र पुनिया ने दिवाली पर पटाखों को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कुत्ते कई तरह की तेज आवाजों से डर जाते हैं, जिनमें ट्रैफिक के हॉर्न भी शामिल हैं। उन्होंने जानबूझकर जानवरों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और त्योहारों को लेकर अपनाए जाने वाले दोहरे रवैये पर भी बात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 4 Nov 2026, 4:53 PM IST

Pavitra Punia Diwali Statement

पटाखों पर बहस के बीच पवित्रा पुनिया ने उठाए सवाल। (फोटो सोर्स: @pavitrapunia/instagram)

Pavitra Punia Diwali Statement: अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने दिवाली के दौरान पटाखों को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय रखी। उन्होंने सवाल किया कि त्योहारों के समय अक्सर शोर-शराबे को लेकर आलोचना क्यों की जाती है, जबकि कई अन्य समारोहों और रोजमर्रा की गतिविधियों में भी तेज आवाजे होती हैं।

बुधवार (4 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो मेसेज में, पवित्र ने एक पालतू जानवर की मालकिन के तौर पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके कुत्ते सिर्फ पटाखों से ही नहीं, बल्कि कई तरह की तेज आवाजों से डर जाते हैं। उन्होंने ट्रैफिक के हॉर्न और अचानक किसी चीज़ के गिरने से होने वाली तेज आवाज का उदाहरण देते हुए कहा कि जानवर किसी भी अचानक या तेज आवाज से परेशान हो सकते हैं।

मैं जानवरों से बहुत प्यार करती हूं। मेरे कुत्ते भी डर जाते हैं

अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, "मैं जानवरों से बहुत प्यार करती हूं। मेरे कुत्ते भी डर जाते हैं। वे ट्रैफ़िक के शोर, बाहर बजने वाले हॉर्न या किसी चीज के गिरने की आवाज से भी उतने ही डरते हैं। इसलिए, पालतू जानवरों के साथ समस्या यह नहीं है कि वे सिर्फ पटाखों से डरते हैं, वे किसी भी तेज या भारी आवाज से डर जाते हैं।"

पवित्र पुनिया ने जानवरों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

उन्होंने आगे कहा, "कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जानबूझकर कुत्तों को परेशान करते हैं, वे सच में बेवकूफ हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए। उन्हें पकड़कर पीटना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

क्या हम किसी की शादी की सालगिरह पर ऐसा कहते हैं?

अभिनेत्री ने यह भी सवाल उठाया कि दिवाली पर पटाखों को लेकर आलोचना क्यों की जाती है, जबकि शादियों और अन्य निजी समारोहों में भी ऐसा ही शोर होता है, लेकिन तब कोई सवाल नहीं उठाया जाता। उन्होंने कहा, "क्या हम किसी की शादी की सालगिरह पर ऐसा कहते हैं? जरा बताइए, इसके पीछे क्या लॉजिक है? जब लोगों की शादी होती है, तब कोई क्यों नहीं आता यह कहने कि पटाखे मत जलाओ? अपनी खुशियां मत मनाओ। जब उनके अपने घरों में शादियों का सीजन शुरू होता है, तब कोई कुछ नहीं कहता। उस समय सब अपनी सीख-सलाह भूल जाते हैं।"

अभिनेत्री ने लोगों से जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की

पवित्रा ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि हिंदू समुदाय के लोगों को अपने त्योहार मनाने को लेकर डिफेंसिव (सुरक्षात्मक) होने के लिए मजबूर किया जाता है। हालांकि, उन्होंने लोगों को यह भी याद दिलाया कि त्योहार मनाते समय जानवरों की भलाई को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "अपनी चीजों को लेकर पक्षपाती न बनें। साल में एक-दो दिन ही त्योहार आते हैं। उन्हें अच्छे से मनाएं, लेकिन बहुत सावधानी बरतें। किसी जानवर या पक्षी को चोट न पहुंचाएं। बस अपनी सीमाओं में रहकर त्योहार मनाएं। हमारी वजह से किसी भी जानवर को परेशानी नहीं होनी चाहिए।"

अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'बिग बॉस' की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकीं पवित्रा पुनिया आखिरी बार टीवी शो 'तेनाली रामा' में नजर आईं थीं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन