4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे आलोचनाओं से निपटने में कोई दिलचस्पी नहीं’, ‘Eetha’ में मराठी उच्चारण पर ट्रोलिंग के बीच श्रद्धा कपूर का बयान वायरल

Shraddha Kapoor Troll: फिल्म 'ईथा' में श्रद्धा कपूर के मराठी लहजे और डायलॉग डिलीवरी पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम AMA सेशन में आलोचनाओं को लेकर अपनी राय रखी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 4 Nov 2026, 5:20 PM IST

Shraddha Kapoor

विठाबाई के किरदार में श्रद्धा कपूर (सोर्स: x-@publicstar_bsk/@actressversion)

Shraddha Kapoor Instagram: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Eetha’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके मराठी लहजे (उच्चारण) और डॉयलॉग बोलने के तरीके पर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। इस बीच श्रद्धा ने ऑनलाइन आलोचनाओं को लेकर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि वह नकारात्मक टिप्पणियों में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना पसंद करती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि वो अपना व्हाट्सएप तक ठीक से नहीं संभाल पातीं।

एक्ट्रेस ने फैंस सेशन में कही ये बात

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ (AMA) सेशन के जरिए फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि वह आलोचनाओं से कैसे निपटती हैं। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि वह आलोचनाओं से निपटने की कोशिश ही नहीं करतीं, क्योंकि उनके पास अपना व्हाट्सएप संभालने का भी समय नहीं होता।

श्रद्धा ने बताया कि उनके पास कोई मैनेजर नहीं है और न ही वो किसी प्रोफेशनल एजेंसी से जुड़ी हैं। उनके दोस्त, निर्देशक और निर्माता अक्सर इस बात की शिकायत करते हैं कि वो समय पर फोन चेक नहीं करतीं। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि मुझे आलोचनाओं से निपटने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो बस काम करना चाहती हैं और ज्यादा से ज्यादा नए प्रोजेक्ट्स करना चाहती हैं।

'ईथा' में मराठी लहजे को लेकर हो रही आलोचना

श्रद्धा का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब उनकी फिल्म ‘ईथा’ की प्रचार और ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके एक्टिंग को लेकर बहस छिड़ी हुई है। फिल्म में श्रद्धा मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म के ट्रेलर और प्रचार सामग्री में श्रद्धा के मराठी लहजे, उच्चारण और संवाद बोलने के अंदाज पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। कुछ दर्शकों ने उनके मराठी बोलने के तरीके को अस्वाभाविक बताया है। वहीं, कुछ लोगों ने उनके हाव-भाव और आवाज के उतार-चढ़ाव पर भी आपत्ति जताई है। बता दें, सोशल मीडिया पर फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि विठाबाई जैसी फेमस मराठी लोक कलाकार का किरदार निभाने के लिए मराठी भाषा और वहां की सांस्कृतिक बारीकियों की गहरी समझ जरूरी है।

जानें कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?

‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। विठाबाई महाराष्ट्र की फेमस लावणी और तमाशा कलाकार थीं। उन्होंने महाराष्ट्र के लोक मनोरंजन इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया था। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं।

इस फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव भी लीड रोल में नजर आएंगे। ‘ईथा’ 4 दिसंबर, 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।