4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को 5 करोड़ की धमकी! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश, IT इंजीनियर गिरफ्तार

Bollywood Actors Threat: आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर समेत कई अभिनेताओं को धमकी देकर 5 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में बेंगलुरु का IT इंजीनियर वैभव मिश्रा गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 4 Nov 2026, 5:49 PM IST

Ayushmann Khurrana threat

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड सितारों को डराया (सोर्स: x-@MovieTalkies/IMDb)

Bollywood Extortion Case: मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स को धमकी देकर करोड़ों रुपये वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु से 30 वर्षीय आईटी इंजीनियर वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उस पर आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर समेत कई अभिनेताओं को इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज भेजने और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। मजेदार की बात ये है कि आरोपी ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम और उससे जुड़ी गोलीबारी की घटनाओं का यूज कर अभिनेताओं को डराने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वैभव मिश्रा बेंगलुरु में IT इंजीनियर के तौर पर काम करता था। उसने इंस्टाग्राम के जरिए आयुष्मान खुराना समेत कई अभिनेताओं को कनेक्ट किया था। वहीं, तुषार कपूर को एक ऑडियो क्लिप भेजकर धमकी दी गई और उनसे 5 करोड़ रुपये की मांग की गई। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने अभिनेताओं से शिकायत मिलने के बाद ऑनलाइन प्रोफाइल और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने हालात का फायदा उठाकर जल्दी पैसे कमाने की योजना बनाई थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आरोपी का कनेक्शन नहीं मिला

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम ब्रांच) राजतिलक रोशन ने वैभव मिश्रा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु की स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को मुंबई लाया जाएगा।

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है। हालांकि, अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के बाद ही इस बारे में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद तुषार कपूर को मिली थी धमकी

ये मामला 18 अक्टूबर को जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के कुछ दिन बाद सामने आया। इस घटना के बाद तुषार कपूर को एक धमकी भरी ऑडियो क्लिप मिली थी। इसमें कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी हरि चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर का नाम सामने आया था।

तुषार कपूर ने इस ऑडियो क्लिप की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने आवाज की फॉरेंसिक जांच कराई। जांच में क्लिप की आवाज पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद हैरी बॉक्सर के वॉयस सैंपल से मेल नहीं खाई। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि धमकी देने वाला कोई दूसरा व्यक्ति हो सकता है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से बने डर के माहौल का फायदा उठाकर बॉलीवुड हस्तियों से पैसे वसूलना चाहता था। अब इस मामले में वैभव मिश्रा की गिरफ्तारी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन