शो के छह फाइनलिस्ट शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी विजेता की ट्रॉफी के लिए मुकाबला कर रहे हैं। छह हफ्तों तक चले इस सफर में कंटेस्टेंट्स के बीच कई टास्क, गठजोड़ और विवाद देखने को मिले। अब इन छह फाइनलिस्ट में से किसी एक के सिर इस सीजन के विजेता का ताज सजेगा।