4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 साल बाद फिर दिखी आयुष्मान और राजकुमार राव की मस्ती, हाथों में हाथ डालकर जमकर नाचे दोनों, वीडियो वायरल

Rajkummar Rao Dance Video: आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में राजकुमार राव के साथ उनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने 'ये प्रेम मोल लिया' के गाने पर डांस किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 4 Nov 2026, 4:27 PM IST

Ayushmann Khurrana Diwali Party

आयुष्मान-राजकुमार के डांस पर फिदा हुईं रकुल प्रीत और श्रेया घोषाल (सोर्स: instagram-ayushmannk)

Ayushmann Khurrana Instagram: ‘बरेली की बर्फी’ में अपनी दमदार केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतने वाले आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों एट आयुष्मान के घर आयोजित दिवाली पार्टी में जमकर मस्ती करते दिखे। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

आयुष्मान ने बुधवार, 4 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी का ये वीडियो शेयर किया। क्लिप में दोनों स्टार्स गाने की धुन पर थिरकते और एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इस दौरान कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्टर अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। कुछ ही देर में वे भी इस जश्न का हिस्सा बन गए। वीडियो शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा, ‘सबके साथ प्रेम वाली दिवाली।’ उनके इस पोस्ट पर रकुल प्रीत सिंह और श्रेया घोषाल ने ‘शानदार’ लिखकर प्रतिक्रिया दी। वहीं, अपारशक्ति खुराना और ताहिरा कश्यप ने हार्ट इमोजी के साथ प्यार जताया।

‘बरेली की बर्फी’ के बाद फिर दिखी दोनों की मस्ती

आयुष्मान और राजकुमार को साथ देखकर फैंस को उनकी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ याद आ गई। साल 2017 में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था। फिल्म में कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में थीं।

फिल्म की कहानी बिट्टी मिश्रा (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में चिराग दुबे (आयुष्मान खुराना) और प्रीतम विद्रोही (राजकुमार राव) आते हैं। राजकुमार ने फिल्म में एक शर्मीले और दब्बू स्वभाव वाले प्रीतम का किरदार निभाया था, जो आगे चलकर आत्मविश्वास से भरे अंदाज में नजर आता है। उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

आयुष्मान-ताहिरा की दिवाली पार्टी में जुटे कई सितारे

आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप की दिवाली पार्टी में मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। मेहमानों में भूषण कुमार, गुनीत मोंगा, अपूर्व मेहता, अमर कौशिक, सारा अली खान, आकाश कौशिक और अर्जुन कपूर जैसे नाम शामिल थे।

इससे पहले ताहिरा ने भी पार्टी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने बताया कि मुंबई अब उनका घर है और यहां उनके दोस्त ही परिवार का हिस्सा बन गए हैं। ताहिरा के मुताबिक, पार्टी में सभी ने सुबह 5 बजे तक डांस किया और उसके बाद ही जश्न खत्म हुआ।

27 नवंबर को रिलीज होगी आयुष्मान की ‘ये प्रेम मोल लिया’

आयुष्मान खुराना इन दिनों सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ राजश्री प्रोडक्शंस का लोकप्रिय किरदार ‘प्रेम’ करीब 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेगा। इस बार आयुष्मान इस किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ शरवरी मुख्य भूमिका निभाएंगी।

फिल्म की कहानी दोस्ती से शुरू होकर प्यार में बदलते एक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें आधुनिक दौर के रोमांस और संयुक्त परिवार के पारंपरिक मूल्यों के बीच तालमेल को दिखाया जाएगा। फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और सौम्या टंडन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन