4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वचन देता हूं, औरंगजेब का महिमामंडन किया तो… कब्र विवाद पर CM फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

Aurangzeb Tomb Row : विपक्षी दल औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को सियासी मुद्दा बता रहे हैं, जबकि हिंदू संगठनों का कहना है कि वे क्रूर शासक की कब्र हटाने की अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 17 Mar 2025, 10:05 PM IST

Devendra Fadnavis Aurangzeb grave row

Devendra Fadnavis onAurangzeb Tomb : मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र नहीं हटाने पर राज्य में तीव्र विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब की क्रब हटाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि क्रूर शासक का महिमामंडन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।    

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को भिवंडी तालुका के मराडेपाड़ा में बने छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान फडणवीस ने कहा कि महिमामंड होगा तो सिर्फ छत्रपति शिवराय का, क्रूर औरंगजेब के बर्बर विचारों का महिमामंडन या उदात्तीकरण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, उस विचार को वहीं कुचल दिया जाएगा।

'औरंगजेब का महिमामंडन किया तो...'

अपने संबोधन में सीएम फडणवीस ने कहा, “यहां से एक संदेश देना चाहता हूं, इस देश में महिमामंडन सिर्फ शिवाजी महाराज के मंदिर की होगा, औरंगजेब के कब्र का नहीं होगा.. औरंगजेब के कब्र की जरुरत क्या है? लेकिन इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षित घोषित किया है.. इसलिए इसके संरक्षण की जिम्मेदारी राज्य और केंद्र सरकार के कंधे पर आ गई है... यह दुर्भाग्य की बात है कि जिसने हमारे हजारों लोगों को मारा उसके कब्र का संरक्षण हमे करना पड़ रहा है.. लेकिन मैं एक वचन निश्चित तौर पर देता हूं.. कुछ भी हो जाए महाराष्ट्र में औरंगजेब के कब्र का महिमामंडन नहीं होने दूंगा... अगर किसी ने ऐसा करने का प्रयास भी किया दिया तो उसके प्रयास को वहीँ कुचल दिया जाएगा.. यह वचन छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर के सामने मैं देता हूं।“

यह भी पढ़े-औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए बजरंग दल का प्रदर्शन, विपक्ष बोला- मुख्य मुद्दे से भटका रही सरकार

VHP और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

उधर, इस पूरे मामले को लेकर माहौल तनावपूर्ण है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ता औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। आज नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने बजरंग दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मुंबई के आजाद मैदान में भी हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि वे पहले शांतिपूर्ण बातचीत करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि औरंगजेब की कोई निशानी महाराष्ट्र में न रहे। वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नांदेड़ में भी विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस बोली- कब्र को संरक्षित करना जरुरी

औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "हम औरंगजेब की कब्र को शिवाजी महाराज के संपूर्ण इतिहास का हिस्सा मानते हैं। जब 100, 200 या 500 साल बाद शिवाजी महाराज का नाम लिया जाएगा, तो यह कब्र भी वहां दिखाई देगी। इसलिए शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ी हर चीज को संरक्षित और संरक्षित किया जाना चाहिए।"

कब्र की बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए खुल्दाबाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) के 115 सशस्त्र कर्मियों, दंगा नियंत्रण दस्ते के 25 जवान, स्थानीय थानों के 60 पुलिसकर्मी और भारतीय पुरातत्व विभाग के निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार निगरानी कर रहे है। पर्यटकों की सख्ती से तलाशी लेने के बाद ही उन्हें कब्र के करीब जाने दिया जा रहा है।

औरंगजेब की तारीफ पड़ी भारी! अबू आजमी सस्पेंड, फडणवीस बोले- सपा नेता को जेल में डालूंगा

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़