
नई दिल्ली। केरल में भले ही मानसून ( Monsoon ) ने अपनी दस्तक दे दी हो, लेकिन देश कई इलाकों में अब भी मानसून की बेरुखी जारी है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो पिछले 12 साल में इस वर्ष मानसून ( Monsoon ) ने आने में सबसे ज्यादा देरी हुई है। इसके पीछे की वजह चक्रवाती तूफान वायु ( Cyclone Vayu ) तो है ही साथ ही अरब सागर में बना निम्न दबाव ही है।
पूर्वोत्तर की तरफ मुड़ा मानसून
उत्तर भारत में पिछले दो दिन में मौसम ने जरूर अना रुख थोड़ा बदला है। यहां हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान कमी आई है, लेकिन मानसून की बात करें तो ये अब तक उत्तर भारत में दस्तक नहीं दे पाया है। ऐसा पिछले 12 में पहली बार हुआ है जब उत्तर भारत में मानसून सभी देरी से पहुंचा है।
फिलहाल यहां है मानसून
इंडिनय मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ( IMD ) के मुताबिक चक्रवाती तूफान वायु की वजह से मानसून का वक्त आगे बढ़ गया है। गुजरात में वायु के आने के चलते मानसून के आने में भी वक्त लगा। मानसून पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ गया। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, असम समेत कई इलाकों में प्री मानसून की हलचलें दिखाई दीं।
वहीं दक्षिण इलाकों जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक में भी मानसून की हलचल दिखाई दे रही है। जबकि गोवा ठंडी हवाएं तो चल रही हैं लेकिन मानसून का असर नहीं दिख रहा है। हालांकि दो दिन पहले यहां हल्की बारिश जरूर हुई लेकिन अब मानसून का इंतजार बाकी है।
अगले तीन दिन तक मौसम का हाल
मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ये जानकारी थोड़ा सुकून दे सकती है कि अगले दो से तीन दिन दक्षिण पश्चिम मासनून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। कर्नाटक के कुछ हिस्सों, दक्षिण, कोंकण और गोवा समेत आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
यूपी में आंधी और हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार 20 जून को यूपी के कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में यहां मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
पंजाब में 24 तक बारिश
पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में फिल्हाल मौसम सुहावना है, लेकिन यहां भी मानसून काफी लेट है। मौसम विभाग की माने तो यहां भी 19 जून से 24 जून के बीच बारिश अच्छी हो सकती है। स्काईमेट वेदर ने भी किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। फसलों को लेकर स्काईमेट का कहना है कि किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।
फसलों पर असर
मानसून के देरी से पहुंचने के कारण इसका सीधा असर फसलों पर भी पड़ रहा है। कपास से लेकर सोयाबीन, मूंगफली और दलहन की फसलें प्रभावित हो रही हैं। इससे फसलों की आवक भी धमी हो सकती है।
तेलंगाना में 23 को मानसून की हलचल
दक्षिण राज्यों में मानसून हर जगह खुलकर नहीं पहुंचा है। तेलंगाना में 23 से 24 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।