विविध भारत

बिहार: अचानक एक गांव में 30 से अधिक लोग हुए बीमार, जांच के बाद सामने आई चौंकाने वाली वजह

गोलगप्पे खाने से 30 से अधिक लोग हुए बीमार बिहार के भोजपुर जिले से सामने आया मामलाट पीड़ितों में बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2019, 2:30 PM IST
Bhojpur Gaon

नई दिल्ली।बिहार के भोजपुर जिले में एक ठेले के गोलगप्पे खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए। मामला कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीमार होने वालों में बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक है। इस बारे में पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी है।

गांव के 30 से 35 लोगों की तबीयत खराब

कृष्णागढ़ के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, 'पदमिनिया गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार की शाम एक ठेले से गोलगप्पे खरीदकर खाए थे। गोलगप्पे खाने के कुछ ही देर के बाद सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक-एक कर गांव के 30 से 35 लोगों की तबीयत खराब हो गई। लोग उल्टी और पेट दर्द की शिकायत करने लगे।'

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि आनन-फानन में सभी को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, इलाज के बाद सभी लोगों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। कुमार ने बताया कि अस्पताल से अधिकांश पीड़ितों की स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें बुधवार को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ