
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वैसे पहले के मुकाबले कोरोना वायरस का असर देश में कम हुआ है। कई राज्यों में मौतों की संख्या जीरो हो चुकी है। फिर कुछ राज्यों में कोरोना का असर कायम है। वैसे देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सरकार की ओर से किस तरह के आंकड़ें पेश किए हैं।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 9,121 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,25,710 पहुंच गई है। इस दौरान 81 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,813 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,36,872 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,33,025 है।
देश में कोरोना कोरोना वैकसीनेशन प्रोग्राम शुरू हो चुका है। अब तक देश में कुल 87,20,822 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,73,32,298 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,15,664 सैंपल कल टेस्ट किए जा चुके हैं।