विविध भारत

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने की सख्त कार्रवाई की मांग, हिंसा के 3 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

केंद्र सरकार से देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग। कांग्रेस सांसद ने माना हिंसा के पीछे खालिस्तानियों का हाथ।
less than 1 minute read
ravnit singh bittu
केंद्र सरकार से देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन ट्रेक्टर रैली की आड़ में हिंसा फैलाने वाले प्रमुख आरोपियों के खिलाफ पंजाब से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लाल किले पर तिरंगा का अपमान करने वाले और हिंसा फैलाने के प्रमुख 3 आरोपियों दीप सिद्धू, लक्खा सिधाना और श्रवण सिंह पंढेर के खिलाफ केंद्र सरकार देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

एक दिन पहले हिंसक घटना के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा था कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के पीछे खालिस्तानियों का हाथ है। बिट्टू का कहना है कि किसान आंदोलन के पीछे खालिस्तान समर्थकों ने हिंसा को बढ़ावा दिया।

हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिस वाले घायल

बता दें कि मंगलवार को टेक्टर रैली के दौरान आंदोलनकारी किसानों ने हिंसक घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 300 सौ से ज्यादा पुलिस वाले घायल हुए हैं।

Updated on:
27 Jan 2021 11:09 am
Published on:
27 Jan 2021 11:03 am
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ