विविध भारत

मुंबई: एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी में कोरोना की दस्तक, मौत से मचा हड़कंप

देश और दुनिया में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का तेजी से बढ़ रहा है प्रकोप मुंबई ( Mumbai ) में 300 के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा स्लम एरिया धारावी ( Dharvi ) में एक कोरोना मरीज की मौत

2 min read
मुंबई के धारावी में कोरोना संक्रमित की मौत।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) का कहर पूरी दुनिया में जारी है। आठ लाख से ज्यादा लोग इस वायरस संक्रमित हैं और करीब चालीस हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत ( India ) में भी यह वायरस काफी तेजी से फैलता जा रहा है। देश में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 2000 के पार पहुंच चुका है, जबकि 58 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में इस वायरस का तांडव सबसे ज्यादा है। राज्य में वायरस की वजह से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 के ऊपर पहुंच चुकी है। सबसे बड़ी बात है कि एशिया ( Asia ) के सबसे बड़ी और घनी आबादी वाले स्लम एरिया ( Slum Area ) धारावी ( Dharavi ) में कोरोना ने दस्तक दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के धारावी में बसे स्लम को एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी के तौर पर जाना जाता है। यहां करीब 15 लाख लोग रहते हैं। इस स्लम में कोरोना का सबसे पहला मरीज , जिससी उम्र 56 साथ थी उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से सायन हॉस्पिटल में उसका इलाज में चल रहा था, लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि संक्रमण फैलने की आशंका के कारण उसके परिवार के 8 से 10 लोगों को क्वारंटाइन किया गाय है। इतना ही नहीं कोरोना पीड़िता जिस बिल्डिंग में रहता था, उसे भी सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि धारावी स्लम करीब 613 हेक्टेयर जमीन पर बसा हुआ है और यहां ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर और छोटे-मोटे कारोबारी रहते हैं। इस इलाके में करीब 22 हजार से ज्यादा लोग कारोबार करते हैं और सिर्फ इस इलाके का टर्न ओवर 10 करोड़ से अधिक है। यहां एक झोपड़ी की कीमत भी इसी वजह से अब करोड़ों रुपये तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं एक मत से अब सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि इस बस्ती में कोरोना संक्रमितों की संख्या कहीं ज्यादा तो नहीं है। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए। इनमें मुंबई के सीएसटी रेलवे पुलिस स्टेशन का एक कॉन्स्टेबल भी कोरोना से संक्रमित मिला है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। यहां आपको उद्धव सरकार कोरोना वायरस को लेकर काफी गंभीर है और इस बीमारी से लड़ने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

Updated on:
02 Apr 2020 11:46 am
Published on:
02 Apr 2020 08:34 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?