विविध भारत

मुंबई: कोरोना वायरस के दो हजार से अधिक नए मामले, 1305 इमारतों को सील किया

Highlights इन इमारतों में 71,838 परिवार रहते हैं। संक्रमण के कारण 51,713 लोगों की मौत हुई है।
2 min read
coronavirus in mumbai

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 2749 नए मामले सामने आने के बाद बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने 1305 इमारतों को सील कर दिया है।

इन इमारतों में 71,838 परिवार रहते हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जिलों में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में 45,956 सक्रिय मामले हैं,जबकि 19 लाख 89 हजार 963 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण के कारण 51,713 लोगों की मौत हुई है।

मीडिया के मुताबिक, मुंबई में मार्च 2020 से 19 फरवरी 2021 के बीच कोरोना गाइडलाइंस (Corona Guidelines) को तोड़ने और मास्क न पहनने वालों से 31 करोड़ 79 लाख 43 हजार का जुर्माना वसूला गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मास्क न पहनने पर अभी तक 15 लाख 71 हजार 679 लोगों पर जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को 13,592 लोगों पर मास्क ना पहनने पर जुर्माना लगाया गया। कुल 27 लाख 18 हजार का जुर्माना वसूला गया।

भारत सरकार के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों का 1.30 फीसद सक्रिय मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मामले की संख्या 1 लाख 43 हजार 127 है। देश के पांच राज्यों केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

केरल में रोजाना कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 6,112 मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई में 823 मामले सामने आए हैं। राज्य में 75 दिनों के अंदर 18 फरवरी को कोरोना वायरस के मामले 5 हजार को पार कर गए हैं। वहीं कर्नाटक ने महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीमाई इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है।

Published on:
20 Feb 2021 06:36 pm