विविध भारत

जन आक्रोश रैली से पहले मुंबई पुलिस का एक्शन, बीजेपी विधायक राम कदम को समर्थकों सहित हिरासत में लिया

मुंबई पुलिस ने बीजेपी विधायक को समर्थकों सहित हिरासत में लिया। राम कदम बोले - महाराष्ट्र सरकार किस-किस का दबाएगी आवाज।

less than 1 minute read
मुंबई पुलिस ने बीजेपी विधायक को समर्थकों सहित हिरासत में लिया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और विधायक राम कदम को उनके समर्थकों समेत मुंबई पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। बीजेपी विधायक राम कदम को उनके आवास के बाहर से मुंबई पुलिस ने हिरासत में लेने का काम किया है। जिस समय राम कदम को हिरासत में लिया गया उस समय वो पालघर की जांच सीबीआई को नहीं सौंपने के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे थे।

साधुओं को न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

राम कदम ने पालघर मामले में जन आक्रोश यात्रा से पहले मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद कहा कि महाराष्ट्र सरकार हमें अपने समर्थकों के साथ पालघर जाने से रोक रही है। सरकार का यह काम गैर कानूनी है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आखिर किस.किस की आवाज को दबाओगे। हम प्रदेश सरकार के दमन के खिलाफ नहीं झुकेंगें। पालघर में हुई हत्या में साधुओं को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

Updated on:
18 Nov 2020 10:34 am
Published on:
18 Nov 2020 10:30 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत