विविध भारत

Mumbai Power Cut: अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल, तत्काल जांच के आदेश

मुंबई में बड़े पैमाने पर बिजली बाधित ( Mumbai Power Cut ) होने के बाद अधिकांश हिस्सों में सप्लाई शुरू। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान शुरू हुई परेशानी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिए मामले की तत्काल जांच के आदेश।

3 min read
Mumbai Power Cut: Electricity restored in most parts after massive outage

मुंबई। मायानगरी मुंबई में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित ( Mumbai Power Cut ) होने के बाद हाहाकार मच गया। हालांकि अब कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने सोमवार को बताया था कि ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई और इसके उपनगरों में ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने के साथ ही परीक्षा में देरी हुई और ट्रैफिक जाम लगा।

ऊर्जा मंत्री राउत ने ट्वीट किया, "मुंबई, मुंबई उपनगर, कल्याण, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में सभी आवश्यक सेवाओं को बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गैर जरूरी सेवाओं को भी जल्द ही बहाल किया जाएगा।" इससे पहले उन्होंने दिन में कहा था कि मरम्मत के कार्य के दौरान "तकनीकी समस्याओं" के कारण पावर सप्लाई फेल हुई थी।

राउत ने एक वीडियो संदेश और दिन में किए अपने ट्वीट में कहा था कि इस समस्या को "युद्ध स्तर" पर ठीक किया जा रहा है, और कहा कि इसे लगभग एक घंटे में बहाल किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया था, "एक बार बिजली बहाल हो जाने के बाद, उन कारणों की एक जांच की जाएगी, जिसके कारण तकनीकी खराबी हुई थी।"

मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी (MSETCL) की योजना के अंतर्गत रखरखाव कार्य के दौरान यह परेशानी सामने आई। विद्युत जनरेशन और वितरण दोनों में शामिल टाटा पावर ने कलवा और खारघर के उपनगरों में राज्य की ट्रांसमिशन कंपनी MSETCL के दो सबस्टेशनों पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर एक साथ सबस्टेशन के लिए बिजली जाने को जिम्मेदार ठहराया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थिति का जायजा लेने के लिए तत्काल एक बैठक बुलाई, जिसमें राउत और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ठाकरे ने मुंबई में बिजली जाने की तत्काल जांच का आदेश दिया है।

मध्य रेलवे की हार्बर लाइन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे लाइनों पर शहर भर में रेल सेवाएं बिजली की कमी के कारण लगभग 10 बजे बंद हो गईं थी, इसके लिए दोनों नेटवर्क ने अपने बिजली आपूर्तिकर्ता टाटा पावर पर बिजली कटौती का आरोप लगाया।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने ट्वीट किया, "हार्बर लाइन पर CSMT-पनवेल के बीच ट्रेनें फिर से शुरू हो गई हैं। हम CSMT- कल्याण, CSMT- कर्जत/कसारा के बीच सेवाओं को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई से लंबी दूरी की ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है और आने वाली ट्रेनों को इंटरचेंज पॉइंट्स पर नियंत्रित किया गया है।"

बता दें कि इस बिजली कटौती के चलते मुंबई में सड़क से यात्रा करने में लगभग 2 करोड़ लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा, क्योंकि शहर भर में 700 ट्रैफिक सिग्नलों ने काम करना बंद कर दिया। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सिग्नल और सीसीटीवी कैमरों ने काम करना बंद कर दिया और ट्रैफिक को मुश्किल बना दिया। नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने कहा कि हालांकि कोई ट्रैफिक जाम की सूचना नहीं थी, लेकिन खासकर पश्चिमी एक्सप्रेसवे पर सुबह 8 बजे वाहनों को रेंगते हुए देखा गया।

बिजली के चलते विशेष रूप से निगम-संचालित अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। इनमें से अधिकांश में मामूली सर्जरी को रद्द कर दिया गया। वहीं, मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) से संबद्ध कई कॉलेजों को अपनी परीक्षाओं को टालना पड़ा। बिजली शुरू होने के बाद परीक्षा आयोजित की जानी थीं, जबकि अन्य कॉलेजों ने सुबह 11 बजे या बाद में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया।

Updated on:
12 Oct 2020 07:12 pm
Published on:
12 Oct 2020 07:03 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें