विविध भारत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों के बीच टक्कर होने से पांच लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Feb 16, 2021
Mumbai-Pune Expressway collision between several vehicles, 5 death
Mumbai-Pune Expressway collision between several vehicles, 5 death

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों के बीच टक्कर होने से पांच लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। भर्ती कराए गए लोग खतरे से बाहर हैं। कुछ लोगों को मामूली चोटों के कारण साधारण इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वाहनों के बीच टक्कर होने का कारण पता नहीं चल सका है।

सोमवार देर रात महाराष्ट्र के खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों के बीच टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। मृतक लोगों की बॉडी की पहचान कर उनके घरवालों को सूचना दे दी गई है। जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक इस एक्सीडेंट के कारण का पता नहीं चल सका है।

Published on:
16 Feb 2021 08:03 am