विविध भारत

KEM अस्पताल के कमरा नं 4 को मिल सकता हैं अरूणा शानबाग का नाम

केईएम अस्पताल की नर्सो ने इच्छा जताई है कि कमरा नं-4 अरूण का "घर" रहा उसे एक तरह का स्मारक बना दिया जाए

less than 1 minute read
May 19, 2015
Aruna Shanbaug

मुंबई।
मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल की नर्सो ने इच्छा जताई है कि पिछले
चार दशकों तक जो कमरा नं-4 अरूण का "घर" रहा उसे एक तरह का स्मारक बना दिया जाए।
अरूणा केईएम अस्पताल की पूर्व नर्स थीं, 1973 में उनपर यौन हमला हुआ था, जिसके बाद
वह इतने बरसों तक कोमा में रहीं। बहरहाल, अस्पताल प्रशासन के लिए यह एक मुश्किल
फैसला है क्योंकि ऎसा करने का मतलब यह होगा कि अन्य जरूरतमंद मरीज के इलाज के लिए
एक कमरा कम होना। 42 सालों में ऎसा पहली बार हुआ है जब मुंबई के किंग एडवर्ड
मेमोरियल (केईएम) अस्पताल के कमरा नंबर 4 में कोई चहल पहल न हो, क्योंकि इसमें चार
दशक तक रहने वाली मरीज अरूणा का सोमवार को निधन हो गया है।

जिन नसोंü ने
अरूणा शानबाग का परिवार के एक सदस्य के तौर पर इलाज किया और उनका ध्यान रखा, उनके
लिए उनका चले जाना बहुत दुखद है। केईएम के डीन डॉ अविनाश सुपे ने मंगलवार के बताया,
"जी हां, यह सच है कि कुछ नसोंü ने अरूणा के लिए उसे स्मारक बनाने की इच्छा जताई
है। फिलहाल हमने कमरे में उनकी फोटो लगाई है। बहरहाल, "स्मारक" बनाने के विचार पर
अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।"

सुपे ने कहा, " एक विकल्प यह हो सकता
है कि कमरे को अरूणा का नाम दिया जाए और कमरे में मरीजों का उपचार जारी रखा जाए। इस
तरह से, हम एक कमरे को बर्बाद नहीं करेंगे, जहां पर मरीजों का इलाज किया जा सकता
है।" अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि नसेंü अरूणा को उनके जन्म पर बधाई नहीं दे
पाएंगी जो एक जून को आने वाला है।

Published on:
19 May 2015 05:38 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?