विविध भारत

Underworld don Chhota Shakeel को एक महीने में दूसरा झटका, अब बड़ी बहन की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में Underworld don Chhota Shakeel की बहन हमीदा की मौत हो गई एक महीने के भीतर Underworld don Chhota Shakeel को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है

2 min read
Underworld don Chhota Shakeel को एक महीने में दूसरा झटका, अब बड़ी बहन की मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना संकट ( Coronavirus in Maharashtra ) के बीच बड़ी खबर सामने आई है। यहां ठाणे में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील ( Underworld don Chhota Shakeel ) की बड़ी बहन हमीदा ( Hamida ) की मौत हो गई। हमीदा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। पिछले एक महीने के भीतर छोटा शकील ( Chhota Shakeel ) को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। पिछले महीने मई में छोटा शकील की एक और बहन फहमीदा ( Fahmida ) दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गई थी। फहमीदा मुंबई ( Mumbai ) में रहती थी। गौरतलब है कि छोटा शकील अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ( Underworld don Dawood Ibrahim ) का सबसे करीबी माना जाता है। सूत्रों के अनुसार वह पाकिस्तान के कराची ( Karachi ) में अपने भाई और बीवी बच्चों के साथ रहता है।

जानकारी के अनुसार छोटा शकील की 50 वर्षीय बहन फहमीदा मुंबई से पहले पहले दुबई में रहती थी। लेकिन 2006 में उसने मुंबई में शिफ्ट कर लिया था। बताया जा रहा है कि छोटा शकील फहमीदा को बहुत मानता था। फहमीदा अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। आपको बता दें कि छोटा शकील के पिता बाबुमिया का 2011 में बीमारी के दौरान जेजे अस्पताल में निधन हो गया था। बाबुमिया 88 साल के थे।

आपको बता दें कि 80 के दशक में मुंबई पर राज करने वाला छोटा शकील शुरुआती दौरान में एक ट्रैवल एजेंसी चलाता था। लेनि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के संपर्क में आने के बाद उसने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। कई जांच एजेंसियों का तो यहां तक मानना है कि दाऊद की डी कंपनी को वही रन करता था। छोटा शकील को 1988 में गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट के तहत धाराएं लगीं थी। चार महीने जेल के रहने के बाद वह जमानत पर छूट गया और दाऊद के पास दुबई चला गया। 1993 में मुंबई के सीरियल ब्लास्ट में उसी का हाथ बताया गया था।

Updated on:
16 Jun 2020 05:17 pm
Published on:
16 Jun 2020 05:10 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात