विविध भारत

पुडुचेरी के सीएम बने एन रंगासामी, चौथी बार गोपनीयता की शपथ ली

विधानसभा में NDA को 16 सीटें मिलने के बाद सोमवार को सरकार के गठन का दावा किया।
2 min read
• •
Updated: 7 May 2021, 3:44 PM IST
N. Rangaswamy
N. Rangaswamy

नई दिल्ली। एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी (N. Rangaswamy) ने शुक्रवार को राज निवास में हुए एक सादे सामरोह में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने रंगासामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह चौथी बार सीएम बने हैं। उन्होंने ईश्वर को साक्षी मानकर तमिल भाषा में पद की शपथ ली है।

एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी का गठजोड़

AINRC नेता एन.रंगासामी ने पुडुचेरी (Puducherry) की 30 सदस्यीय विधानसभा में NDA को 16 सीटें मिलने के बाद सोमवार को सरकार के गठन का दावा किया। वह NDA सरकार का नेतृत्व करेंगे। इसमें एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी का गठजोड़ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्टी और भाजपा के अन्य मंत्रियों को कुछ दिनों में शपथ दिलाई जाएगी। यह समारोह दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर आरंभ हुआ। इस दौरान मुख्य सचिव अश्विन कुमार ने रंगासामी को मुख्यमंत्री के पद शपथ दिलाई।

शांत और सौम्य स्वभाव के एन. रंगासामी

पेशे से वकील एन.रंगासामी बहुत की शांत और सौम्य स्वभाव के हैं। वे इससे पहले भी पुडुचेरी के सीएम रह चुके हैं। अपनी पार्टी को बनाने से पहले वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे, मगर पार्टी में अंदरूनी कलह को लेकर 2008 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सात फरवरी 2011 को उन्होंने ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नाम पर अपनी पार्टी बनाई। इसके साथ 2011 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

पुडुचेरी के इतिहास में रंगासामी पहले ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनाई। उसके बाद जीतकर मुख्यमंत्री भी बने। पुडुचेरी में कुल 33 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 30 विधायक चुनाव के जरिए चुने गए हैं। वहीं तीन को केंद्र की ओर से नामित किया जाता है।

Published on: