24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद बम धमाके में घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

यह विस्फोट उस समय हुआ, जब नशीद रात के समय अपनी गाड़ी में बैठने वाले थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 7 May 2021, 12:38 PM IST

mohamed nasheed

mohamed nasheed

माले। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद (Mohamed Nasheed) गुरुवार को एक धमाके में घायल हो गए। ये विस्फोट उनके घर के पास हुआ। उनका घर राजधानी माले में स्थित है। यह विस्फोट उस समय हुआ, जब नशीद रात के समय अपनी गाड़ी में बैठने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये हादसा मोहम्मद नशीद के घर के आसपास ही हुआ है। मगर अभी तक पुलिस जांच में कोई बयान सामने नहीं आया है।

Read More: कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर श्रीलंका ने भारत से आनेवाले यात्रियों पर लगाई पाबंदी

नशीद का इलाज एक अस्पताल में जारी

इस मामले से जुड़े एक गवाह ने मीडिया को बताया कि उन्हें धमाके की आवाज सुनाई दी थी। ऐसी खबरें हैं कि इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, नशीद खुद भी इस विस्फोट में घायल हो गए हैं। वहीं एक अन्य शख्स घायल हुआ है। यह एक विदेशी नगारिक है। इस समय नशीद का इलाज एक अस्पताल में जारी है।

मोटरसाइकिल में हुआ धमाका

मालदीव में युवा और सामुदायिक सशक्तिकरण मंत्री अहमद महतूफ के अनुसार घटना रात के करीब 8.30 बजे हुई। नशीद उस समय अपने घर से निकल कही जा रहे थे। मगर वे जैसे ही गाड़ी की ओर बढ़े एक जोरदार धमाका हुआ। दरअसल वे अपने घर से थोड़ी दूरी अपनी कार खड़ी करते हैं। इसलिए उन्हें अपनी गाड़ी तक पहुंचने के लिए थोड़ा चलना पड़ता है। ऐसा माना जा रहा है कि रास्ते में खड़ी एक मोटरसाइल में विस्फोट हुआ है। नशीद के साथ उनका एक बॉडीगार्ड भी घायल हो गया।

Read More: पाकिस्तान के कई इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, अब तक 18 हजार से अधिक की मौत

सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे: डेमक्रेटिक पार्टी

मोहम्मद नशीद को इलाज के लिए माले के एडीके अस्पताल में लाया गया है। यहां उनका इलाज जारी है। नशीद की मालदीवियन डेमक्रेटिक पार्टी (Maldivian Democratic Party) के महतूफ ने कहा कि वे काफी चिंतित हैं। ये एक आतंकवाद की घटना है… उन्हें पूरा यकीन है कि सरकार पूरी जिम्मेदारी से इस घटना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।