24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर श्रीलंका ने भारत से आनेवाले यात्रियों पर लगाई पाबंदी

नागर विमानन प्राधिकरण ने गुरुवार को कहा भारत से यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 6 May 2021, 8:48 PM IST

flight to srilanka

flight to srilanka

कोलंबो। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्रीलंका ने भारत से आनेवाले यात्रियों पर रोक लगाने का ऐलान किया है। ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई),ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देश भारत से आने वाले यात्रियों पर पहले ही पाबंदी लगा चुके हैं।

Read more: पाकिस्तान के कई इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, अब तक 18 हजार से अधिक की मौत

नागर विमानन प्राधिकरण ने गुरुवार को कहा कि भारत से आ रहे यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। भारत में कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। नागर विमानन महानिदेशक ने राष्ट्रीय विमान कंपनी श्रीलंका एयरलाइन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को इस बारे एक पत्र लिखा है।

यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी

उन्होंने पत्र में लिखा कि ‘कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए श्रीलंका के स्वास्थ्य प्राधिकारों से मिले निर्देशों के अनुरूप यह निर्देश दिया गया है। इसके अनुसार तुरंत प्रभाव से भारत से आने वाले यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी।’

Read More: अमरीका ने हटाया Corona Vaccine से Patent Protections, WHO समेत पूरी दुनिया की हो रही है सराहना

पर्यटन मंत्री प्रसन्ना राणातुंगा के अनुसार राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंकाई प्रवासी कामगारों को देश लौटने की इजाजत देने का निर्देश दिया है। श्रीलंका में भी संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते पांच दिनों से यहां पर रोजाना दो हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं। वहीं मध्य अप्रैल तक रोजाना औसतन 200 मामले आ रहे थे।