विविध भारत

नागालैंड: 6 महीने के लिए बढ़ाया गया AFSPA, केंद्र सरकार ने माना राज्य में हालात खराब

AFSPA कानून आज यानी 30 दिसंबर से ही नागालैंड में प्रभावी होगा पूर्वोत्तर के कई संगठनों द्वारा अफस्पा कानून को रद्द करने की मांग होती रही है
less than 1 minute read
Indian Army

कोहिमा। नागालैंड में लागू सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम अफस्पा (AFSPA) कानून को अब एक बार फिर से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यह कानून आज यानी 30 दिसंबर से ही नागालैंड में प्रभावी होगा।

इस बाबत गृह मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार ये मानती है कि पूरे नागालैंड में अभी भी अशांति है और हालात खतरनाक हैं। ऐसे में हालात से निपटने और नागरिकों की सहायता के लिए सशस्त्र सेना का इस्तेमाल जरूरी है।

30 दिसंबर से ही राज्य में यह कानून प्रभावी होगा

आगे यह भी कहा गया है कि अफस्पा की धारा-3 के तहत सेना को मिली शक्तियों के अनुरूप केंद्र सरकार पूरे राज्य को अगले छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित करती है। 30 दिसंबर से ही राज्य में यह कानून प्रभावी होगा।

आपको बता दें कि पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर के कई संगठनों द्वारा अफस्पा कानून को रद्द करने की मांग होती रही है। हालांकि सरकार ने कहा है कि राज्य की स्तिथि को देखते हुए इसपर फैसला लिया जाएगा।

इतना ही नहीं अफ्सपा कानून को हटाने को लेकर पूर्वोत्तर के राजयों में व्यापक प्रदर्शन भी समय-समय पर देखने को मिलता रहा है। बता दें कि इस कानून के तहत सुरक्षा बलों को कहीं भी अभियान चलाने और किसी भी बिना पूर्व सूचना दिए गिरफ्तार करने की शक्तियां प्राप्त हैं।

Published on:
30 Dec 2019 06:50 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video