विविध भारत

अमृतसर रेल हादसे पर नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा ऐलान, ताउम्र उठाएंगे अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी

सिद्धू ने प्रेस कॉफ्रेंस कर रेल हादसे के पीड़ित पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन अब मेरे परिवार का हिस्सा हैं । उनकी देखरेख की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2018, 6:26 PM IST
navjot singh siddhu
अमृतसर रेल हादसे पर नवजोत सिंह सिद्धू का केंद्र पर बड़ा हमला, इसके पीछे रेलवे की लापरवाही

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर रेल हादसे पर प्रेस कॉफ्रेंस कर सफाई दी । नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि रेल हादसे के पीड़ित अब मेरे परिवार का हिस्सा हैं।सिद्धू ने कहा कि हादसे में जो बच्चे अनाथ हुए हैं उनकी देखरेख की जिम्मेदारी अब उनके ऊपर है। सिद्धू ने ताउम्र उन परिवारों का खर्च उठाने की बात की है जिन परिवारों में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने इस हादसे के पीछे रेलवे को जिम्मेदार ठहराया । सिद्धू ने कहा कि इस हादसे के पीछे रेलवे की लापरवाही साफ दिख रही है।

ट्रेन ड्राइवर को क्लीनचिट क्यों?

सिद्धू ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार ने ट्रेन के ड्राइवर को क्लीन चिट क्यों दे दी है। इसके लिए क्या कोई जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी थी। सिद्धू ने यह भी पूछा कि जिस चालक को ट्रेन चलाने के लिए लगाया गया था, क्या वह स्थाई ड्यूटी पर था या फिर उसे सिर्फ एक दिन के लिए गाड़ी चलाने को कहा गया था। सिद्धू ने केंद्र पर आरोप लगाया कि आखिर केंद्र ने कौन सा आयोग गठित किया था, जिसने लोको पायलट को क्लीन चिट दे दी। सिद्धू ने कहा कि रेलवे को यह बताना चाहिए कि हादसे के वक्त ट्रेन की असल रफ्तार क्या थी? सिद्धू ने पीड़ित परिवार को पंजाब सरकार की ओर से पांच पांच लाख रुपए के चेक वितरित किए।

रेल मंत्री ने किया था बचाव

गौरतलब है कि सिद्धू के बयान से पहले रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने हादसे पर सफाई दी थी। सिन्हा ने अपने बयान में कहा था कि इस मामले में रेलवे की चूक नहीं है। उन्होंने कहा, 'रेलवे को ऐसे किसी आयोजन की जानकारी नहीं दी गई थी। लोगों को भविष्य में ट्रैक के नजदीक ऐसे आयोजनों को नहीं करना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता