विविध भारत

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुठभेड़, सात जवान शहीद होने की आशंका, 10 अब भी लापता

सुकुमा जिले में बीती देर शाम से चल रही है मुठभेड़, जवानों को तलाशने जुटी टीम  

less than 1 minute read

नई दिल्ली
छत्तीसगढ़ में जारी नक्सली मुठभेड़ में अब तक सात जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। जबकि दस जवान अब भी लापता हैं। हालांकि इन सभी 17 जवानों के बारे में सरकार या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। लेकिन जवानों को तलाशने के लिए बड़ी टीम को सुकुमा के जंगलों में उतार दिया गया है। पिछले काफी समय बाद यहां पर नक्सलियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुकमा के चिंतागुफा थाना इलाके में मुठभेड़ दोपहर में उस वक्त हुई जब डीआरजी और सीएएफ के जवान जंगल में सर्चिंग कर रहे थे। इस दौरान जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया। बताया जा रहा है जवानों का सामना नक्सली लीडर हिड़मा के बटालियन से हुआ है। देर रात तक मुठभेड़ अभी जारी होने की ख़बर थी। फायरिंग में एक नक्सली मारा गया, जिसका शव भी जवानों ने बरामद कर लिया है।

17 जवान लापता
इस मुठभेड़ में कई जवान बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। हालांकि मुठभेड़ के खत्म हो जाने के बाद से अब तक 17 जवानों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। इनको खोजने के लिए अतिरिक्त बल को जंगलों में भेज दिया गया है। लेकिन सूत्रों ने दावा किया है कि इन 17 जवानों में से 7 के श्वहीद होने की आशंका है। शेष दस के साथ भी अनहोनी की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है। न ही सरकार की ओर से जवानों के बारे में कोई पुष्टि की गई है। लापता जवानो में 12 जवान डीआरजी के और 05 जवान सीएएफ़ के शामिल हैं।

Updated on:
22 Mar 2020 01:49 pm
Published on:
22 Mar 2020 10:25 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर