विविध भारत

एक्ट्रेस पायल घोष की मदद को NCW तैयार, अनुराग कश्यप के खिलाफ लिखित में मांगी शिकायत

पायल घोष ने एक ट्विट कर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर जबरदस्ती और बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया। पायल ने खुद की सुरक्षा को खतरा बताते हुए पीएमओ और पीएम मोदी से अनुराग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। पायल के ट्विट को गंभीरता से लेते हुए एनसीडब्लू ने पीड़िता को मदद का भरोसा दिया।

2 min read
पायल घोष ने एक ट्विट कर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर जबरदस्ती और बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद से लगातार बॉलीवुड से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आने का सिलसिला जारी है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने विवादों रहने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही सुरक्षा की मांग की है। उनकी इस ट्विट को राष्ट्रीय महिला आयोग ( NCW ) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी गंभीरता से लिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पायल घोष के आरोप को संज्ञान में लेते हुए उनके ट्विट पर रिप्लाई किया है। एनसीडब्लू चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने एक्ट्रेस पायल घोष को लिखित शिकायत देने को कहा है। एनसीडब्लू ने इस मामले में एक्ट्रेस को मदद का आश्वासन भी दिया है। रेखा शर्मा के इस रिप्लाई के बाद पायल घोष ने उनका शुक्रिया अदा किया है।

अनुराग के खिलाफ पायल के गंभीर आरोप

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने एक ट्विट कर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया। पायल ने पीएमओ और नरेंद्र मोदी जी इस मामले में एक्शन लेने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि इस क्रिएटिव शख्स के पीछे छिपा शैतान देश को दिखाएं। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मेरी मदद कीजिए।
मुंबई में 30 सितंबर तक लगाई गई धारा-144, Aditya Thackeray ने लोगों से की न घबराने की अपील

सभी आरोप बेबुनियाद

इसके जवाब में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके उलट उन्होंने आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पर निशाना साधा है। अनुराग ने अपने ट्विट में कहा कि उनका नाम घसीटा जा रहा है। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा- क्या बात है , इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा की आपके सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

पायल घोष समर्थन में उतरी कंगना रानौत

अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का गंभीर आरोप सामने आने के बाद कंगना रानौत ने पायल घोष का समर्थन किया है। बेबाकी के साथ अपनी प्रतिक्रिया में कंगना ने कहा है कि हर आवाज की अहमियत है। अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो।

Updated on:
20 Sept 2020 01:31 pm
Published on:
20 Sept 2020 01:23 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर