अब तक कोरोना वैक्सीनेसन के कुल 52,667 सत्र आयोजित हो चुके हैं वहीं 28 जनवरी को 9994 सत्र आयोजित किए गए हैं।
नई दिल्ली: भारत में कोरोना टीकाकरण का 13वां दिन है और इसी के साथ देश में कोरोना टीकाकरण अभियान और तेज से हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का नया रिकॉर्ड बना हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 28 जनवरी शाम 7:00 बजे तक सबसे ज्यादा 4,91,615 टीके लगाए गए। जिसके बाद टीका ले चुके लोगों की कुल संख्या 28,47,608 तक पहुंच गई है।
मंत्रालय के मुताबिक अब तक कोरोना वैक्सीनेसन के कुल 52,667 सत्र आयोजित हो चुके हैं। वहीं 28 जनवरी को 9994 सत्र आयोजित किए गए हैं। वैक्सीनेशन के 13 वें दिन टीका लगने के बाद 293 प्रतिकूल घटनाएं (AEFI) हुईं।
बता दें कि भारत में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का कार्यक्रम शुरू हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। वहीं कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में पीएम मोदी को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसी चरण में राज्यों के सीएम को भी कोरोना का टीका लगवाना होगा।