विविध भारत

अब Nepal दिखा रहा भारत को आंखे! बिहार से सटे बॉर्डर पर खड़ा किया वॉच टावर, तैनात किए सैनिक

-India China Dispute: चीन से बढ़ते विवाद के बीच नेपाल ( Nepal ) अब भारत को भी आंख दिखा रहा है। -रिपोर्ट के अनुसार नेपाल ने बिहार के रक्‍सौल में पनटोका बॉर्डर ( Pantoka Border ) पर एक वॉच टावर और बॉर्डर आउटपोस्‍ट तैयार किया है। -नेपाल की आर्म्‍ड पुलिस फोर्स ने इनका निर्माण किया है, अब सशस्‍त्र सीमा बल ( SSB ) की 47वीं बटालियन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2020, 6:22 PM IST
nepal builds watch tower outpost on india at pantoka border
अब Nepal दिखा रहा भारत को आंखे! बिहार से सटे बॉर्डर पर खड़ा किया वॉच टावर, तैनात किए सैनिक

नई दिल्ली।
India China Dispute: चीन से बढ़ते विवाद के बीच नेपाल ( Nepal ) अब भारत को भी आंख दिखा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार नेपाल ने बिहार के रक्‍सौल में पनटोका बॉर्डर ( Pantoka Border ) पर एक वॉच टावर और बॉर्डर आउटपोस्‍ट तैयार किया है। नेपाल की आर्म्‍ड पुलिस फोर्स ने इनका निर्माण किया है, अब सशस्‍त्र सीमा बल ( SSB ) की 47वीं बटालियन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। बता दें कि भारत और चीन विवाद के बाद नेपाल ने भी भारत को तेवर दिखाने शुरू कर दिए है।

भारतीय क्षेत्र पर नजर
रिपोर्ट के अनुसार, पनटोका बॉर्डर पर पिलर संख्या 393/13 से 393/ 318 तक कई पिलर गायब होने की सूचना है। इनकी संख्या 4 हो सकती है। इसी जगह पर नेपाल भारत की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश रहा है। जानकारी के अनुसार नेपाल ने यहां अतिक्रमण कर उस पर सीमा चौकी व वाच टॉवर खड़ा कर दिया है। इसी वॉच टावर से नेपाली जवान 24 घंटे भारतीय क्षेत्र पर नजर रख रहे हैं।

बता दें कि इसी इलाके से पनटोका गांव होते हुए नेपाल पहुंचा जा सकता है। लेकिन, बॉर्डर सील होने की वजह से यह रास्ता बंद पड़ा है। जानकारी के अनुसार यहां पिलरों की संख्या 393 है। इसके अलावा एक एसएसबी का चेक पोस्ट है, जो नेपाल से सटे बॉर्डर नजर रखते हैं। इधर, ग्रामीणों ने नेपाल का भारी विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि नेपाल ने भारतीय जमीन पर पोस्ट और वॉच टावर बनाया है।

Updated on:
24 Jun 2020, 6:22 PM IST
Published on: